LATEST NEWS

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

Crime news - दामाद के पिता से आशिकी, विरोध करने पर अपने पति की हत्या, बुजुर्गों के प्रेम संबंध में हुआ खून खराबा

Crime news - दामाद के पिता से आशिकी से समधन का इश्क हो गया। और उसके साथ फरार हो गई। वहीं इसके बाद महिला के पति का शव फंदे से लटका हुआ मिला।

Crime news - दामाद के पिता से आशिकी, विरोध करने पर अपने पति

Badayu - अपनी बेटी के ससुर से आशिकी के चक्कर में अधेड़ महिला ने अपने पति की हत्या करवा दी। आज पति का शव पेड़ से लटका हुआ मिला  है। जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। परिवार के लोगों ने समधन और उनके समधी पर हत्या का आरोप लगाया है। 

पूरा मामला बदायूं जिले से जुड़ा है। यहां अलापुर थाना क्षेत्र के गांव अल्लापुर निवासी 50 वर्षीय कालीचरन ने पत्नी के समधी संग रहने की वजह से अवसाद में आकर जान दे दी। कालीचरन का शव उन्हीं के खेत में पेड़ से शव लटका मिला। पुलिस ने शव उतरवाया, परिजनों ने पत्नी व समधी पर हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है, इसकी भी जांच की जा रही है।

एक साल से साथ रह रहे थे समधी-समधन

परिजनों ने पुलिस को बताया कि कालीचरनमेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते थे। उसके दो बेटे पंकज व अरुण हैं। जबकि उसने अपने बेटी रीतू की शादी गांव में कर दी थी। करीब एक साल पहले उनकी पत्नी बच्चों और पति को छोड़कर समधी के घर चली गई। तब से वह समधी के ही घर उन्हीं के साथ रह रही है। 

दिवाली के बाद फिर चली गयी पत्नी

एक साल बाद पत्नी दिवाली पर कालीचरनके घर लौटी। तब कालीचरनको लगा कि वह अब नहीं जाएगी। हालांकि दो दिन पहले ही पत्नी फिर से समधी के साथ चली गई। इसके बाद कालीचरनअवसाद में आ गए। इसी को लेकर वह गुमसुम रहने लगे।

NSIT
Nsmch

परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे कालीचरनके फोन पर किसी की कॉल आई। इसके बाद वह घर से बाहर निकल गए। रास्ते में उन्होंने दुकान से बीड़ी खरीदी। सुबह छह बजे ग्रामीणों ने देखा कि उनका शव उनके ही खेत में पेड़ से लटका हुआ है।
 गांव के लोगों ने परिवार को सूचना दी। मृतक के बेटे पंकज ने थाना पुलिस को जानकारी दी। इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव उतरवाकर जिला मुख्यालय भेज दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

हिमाचल प्रदेश में पति-पत्नी की तरह रहे

 कालीचरनने अपनी बेटी की शादी करीब दो साल पहले गांव में ही की थी। तब से उनकी पत्नी का झुकाव समधी की ओर हो गया था। एक साल पहले दोनों गांव से चुपचाप चले गए थे और हिमाचल प्रदेश में पति पत्नी की तरह रहने लगे। कुछ महीने पहले ही गांव लौटे थे।

कालीचरनका समधी मूल रूप से सिविल लाइन्स थाना क्षेत्र के गांव शेखूपुर का मूल निवासी है, उसकी ससुराल गांव अल्लापुर में है। उसके कोई साला नहीं था तो दस साल पहले वह ससुराल में परिवार के साथ आकर बस गया। ससुराल में जमीन और मकान भी उसे मिला है। वह राजमिस्त्री का काम करता है।