LATEST NEWS

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

UP CRIME: मेट्रोमोनियल साइट के जरिए ठगी, 30 से ज्यादा महिलाओं को बना चुका है शिकार, एक महिला से ठगे 64 लाख रुपये

UP CRIME: मेट्रोमोनियल साइट के जरिए ठगी, 30 से ज्यादा महिलाओ

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नोएडा में कमिश्नरेट पुलिस ने एक ऐसे शातिर ठग को गिरफ्तार किया है, जो मेट्रोमोनियल साइट्स और सोशल मीडिया के जरिए नौकरीपेशा और तलाकशुदा महिलाओं से दोस्ती कर उन्हें शादी का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करता था। गिरफ्तार युवक का नाम नेहुल सुराना (32) है, जो जयपुर, राजस्थान का रहने वाला है। आरोपी बीकॉम पास है और पहले खुद भी तलाकशुदा रह चुका है।

सेक्टर-58 थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को नोएडा के सेक्टर-56 से गिरफ्तार किया। उसके पास से दो मोबाइल फोन, चार सिम कार्ड, सात एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और तीन अलग-अलग कंपनियों के गेम कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, अब तक वह 30 से ज्यादा महिलाओं को ठग चुका है।

64 लाख रुपये की ठगी का हुआ था मामला दर्ज

नेहुल ने हाल ही में एक महिला इंजीनियर से करीब 64 लाख रुपये ठग लिए थे। पीड़िता एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करती है और तलाकशुदा है। उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि एक व्यक्ति ने खुद को केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) का अधिकारी बताकर मेट्रोमोनियल साइट के जरिए उससे संपर्क किया और शादी का झांसा देकर बड़ी रकम ठग ली। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की और उसे दबोच लिया।

शादी का झांसा, प्रेमजाल और फिर ठगी

पुलिस पूछताछ में नेहुल ने बताया कि वह मेट्रोमोनियल साइट और सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर महिलाओं से संपर्क करता था। पहले दोस्ती करता, फिर सरकारी एजेंसी में काम करने का झूठा दावा कर भरोसा जीतता। इसके बाद शादी का झांसा देकर उन्हें अपने प्रेमजाल में फंसाता और अपनी आर्थिक समस्याओं, प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने के बहाने उनसे रुपये मांगता। जब तक महिलाएं पैसा देती रहीं, वह संपर्क में बना रहता। जैसे ही रकम मिलनी बंद होती, वह गायब हो जाता और फोन बंद कर लेता।

NSIT
Nsmch

पीड़िता ने सुनाया दर्द

गिरफ्तारी के बाद पीड़िता ने मीडिया को बताया कि आरोपी ने उसका भरोसा तोड़ा और भविष्य के झूठे सपने दिखाकर उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी। उसने कहा कि ऐसा धोखा माफ करने लायक नहीं है।

नेहुल का निजी जीवन और शौक

नेहुल सुराना की शादी 2021 में हुई थी लेकिन दो महीने बाद ही रिश्ते में दरार आ गई। 2023 में उसका तलाक हो गया। आरोपी के पिता रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि ठगी से मिली रकम को वह महंगे शौकों और मौज-मस्ती में उड़ाता था। साथ ही क्रिप्टो और यूएसडीटी जैसे डिजिटल माध्यमों में भी निवेश करता था।

एडीसीपी का खुलासा

एडीसीपी सुमित शुक्ला ने बताया कि नेहुल ने अगस्त 2024 में एक मेट्रोमोनियल साइट के जरिए एक महिला से संपर्क किया और खुद को MHA का अधिकारी बताया। युवती को प्रेमजाल में फंसाया और लिव-इन में भी रहा। फिर अगस्त 2024 से मार्च 2025 तक उसने महिला के आईसीआईसीआई बैंक से अलग-अलग बहानों पर 64 लाख 70 हजार रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए। इनमें से बड़ी रकम बीमा, लोन, म्यूचुअल फंड और अन्य स्रोतों से निकाली गई थी। पैसा मिलने के बाद आरोपी ने महिला का नंबर ब्लॉक कर दिया और संपर्क पूरी तरह तोड़ दिया।

16 मार्च को गायब हो गया था आरोपी

पैसा ट्रांसफर कराने के बाद 16 मार्च को नेहुल अचानक गायब हो गया। उसने अपना फोन स्विच ऑफ कर लिया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस का रुख किया और मामला दर्ज कराया गया। जांच के बाद नोएडा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी के बैंक ट्रांजैक्शन और ठगी के बाकी मामलों की गहन जांच कर रही है। वहीं पीड़ित महिलाओं से भी संपर्क किया जा रहा है, ताकि आरोपी के खिलाफ और साक्ष्य जुटाए जा सकें।