LATEST NEWS

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

दुल्हन ने बुलेट पर सवार होकर किया ऐसा काण्ड ... अब ताबड़तोड़ तलाश रही पुलिस

दुल्हन ने ब्राइडल लुक में ही बिना हेलमेट हाईवे पर बुलेट दौड़ाकर रील बनाई. वीडियो वायरल होने पर पुलिस यातायात नियम तोड़ने पर वाहन स्वामी और दुल्हन पर कार्रवाई की तैयारी चल रही है.

दुल्हन ने बुलेट पर सवार होकर किया ऐसा काण्ड ... अब ताबड़तोड़ त
दुल्हन ने बुलेट पर सवार होकर किया ऐसा काण्ड - फोटो : NEWS 4 NATION

वेडिंग सीज़न के दौरान रील बनाने का एक मामला सुर्खियों में है, जिसने यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर विवाद खड़ा कर दिया है। नेशनल हाईवे पर एक दुल्हन ने अपने ब्राइडल लुक (लाल लहंगे और हैवी मेकअप में) में बुलेट बाइक दौड़ाई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो में दुल्हन को तेज रफ्तार हाईवे पर बिना हेलमेट के बाइक चलाते देखा जा सकता है, जबकि पीछे से कई भारी वाहन गुज़र रहे थे।


रील वायरल होने पर पुलिस ने लिया संज्ञान

यह वीडियो 'Tanishka Radiance Makeover' नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया गया था और तेज़ी से वायरल हो गया। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद इसे डिलीट कर दिया गया, लेकिन तब तक यह यूपी के कानपुर पुलिस की नज़र में आ चुका था। महाराजपुर थाना पुलिस ने इस खतरनाक स्टंट और यातायात नियमों की अनदेखी को गंभीरता से लिया है।

यातायात नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई सुनिश्चित है। पुलिस ने बुलेट बाइक का नंबर UP 78 HY 2724 ट्रेस कर लिया है। अब वाहन स्वामी और बिना हेलमेट हाईवे पर बाइक चलाने वाली दुल्हन पर जल्द ही चालान काटने और कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी चल रही है।

NSIT
Nsmch