LATEST NEWS

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

UP NEWS: दिवाली से पहले यूपी में फ्लैट खरीदने वालों को 15 प्रतिशत की बंपर छूट, आवास विकास परिषद लाया बंपर ऑफर

UP NEWS: दिवाली से पहले यूपी में फ्लैट खरीदने वालों को 15 प्

लखनऊ: राजधानी समेत पूरे उत्तर प्रदेश में आवास विकास परिषद ने दीपावली पर घर खरीदने वालों को खास तोहफा देने का ऐलान किया है। परिषद ने कहा है कि जो लोग 31 जनवरी 2026 तक खाली फ्लैट बुक कर लेंगे और पंजीकरण के 60 दिन के अंदर पूरी कीमत चुका देंगे, उन्हें 15% तक की छूट मिलेगी।

लखनऊ में 2000 से ज्यादा फ्लैट खाली

लखनऊ में आवास विकास परिषद के पास इस समय करीब 2000 से ज्यादा फ्लैट खाली हैं। परिषद के सचिव नीरज शुक्ला ने बताया कि दीपावली के मौके पर बिक्री बढ़ाने के लिए यह विशेष छूट दी जा रही है। इसके अलावा परिषद प्रदेश के पांच और जिलों में नई आवासीय योजनाएं भी शुरू करने जा रहा है।

नई योजनाओं के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा

आवास एवं विकास परिषद की 273वीं बोर्ड बैठक गुरुवार को माल एवेन्यू स्थित मुख्यालय में हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। नई योजनाओं और ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद अब बजट के लिए शासन को भेजा जाएगा।

पहले आओ, पहले पाओ की नीति फिर लागू होगी

परिषद ने यह भी फैसला लिया है कि विशेष पंजीकरण की व्यवस्था खत्म कर दी जाएगी। अब पहले की तरह ‘पहले पंजीकरण करवाओ, पहले फ्लैट पाओ’ की नीति लागू की जाएगी। इससे खरीदारों को प्रक्रिया आसान और पारदर्शी मिलेगी।

NSIT
Nsmch

अर्हता के मानक अब पीडब्ल्यूडी की तर्ज पर

परिषद में जूनियर इंजीनियर (JE), असिस्टेंट इंजीनियर (AE) और विधि अधिकारी जैसे पदों की अर्हता अब लोक निर्माण विभाग (PWD) के मानकों के अनुसार तय की जाएगी। इन पदों पर भर्ती अधीनस्थ चयन आयोग के माध्यम से होगी।

अवध विहार में रुका प्रोजेक्ट फिर शुरू होगा

अवध विहार योजना के सेक्टर-7D में सरयू एनक्लेव नाम से 7 टॉवर बनने थे, लेकिन कम मांग के कारण सिर्फ दो ही टॉवर बनाए गए। इनमें एक 2BHK और दूसरा 3BHK का है। 2BHK टॉवर के 27 फ्लैट बिक चुके हैं। अब बाकी टॉवरों का निर्माण दोबारा शुरू किया जाएगा। इसके लिए 319 करोड़ रुपये की नीलामी का निर्णय लिया गया है।

अन्य शहरों में भी नीलामी की तैयारी

वृंदावन योजना और गाजियाबाद में पार्किंग भूखंडों की नीलामी की जाएगी। वहीं लखनऊ में करीब 35 शैक्षणिक भूखंडों की नीलामी सिंगल बिड के आधार पर कराई जाएगी।

पीएम आवास योजना के लिए सत्यापन 13 अक्टूबर से

लखनऊ के पारा क्षेत्र में मुन्नूखेड़ा के पास गोकुलग्राम में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 264 फ्लैट बनाए जा रहे हैं। इन फ्लैटों के लिए जनवरी 2024 में पंजीकरण शुरू हुआ था। लाभार्थियों का चयन हो चुका है, अब उन्हें 13 अक्टूबर से 15 नवंबर तक अपना सत्यापन करवाना होगा। सत्यापन घंटाघर के सामने स्थित जोन-6 के अभियंत्रण विभाग कार्यालय में किया जाएगा। सत्यापन के बाद लाभार्थियों को आवंटन पत्र जारी किए जाएंगे।

सत्यापन के लिए जरूरी दस्तावेज

लाभार्थियों को सत्यापन के समय अपने आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, पीएम आवास योजना का शपथ पत्र, हाल की पांच फोटोग्राफ, एक गवाह का मूल आधार कार्ड, उसकी फोटोकॉपी और दो फोटोज साथ लाने होंगे।