LATEST NEWS

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

Crime News:मेडिकल कालेज के पांचवीं मंजिल की पानी टंकी में युवक का शव बरामद, जांच शुरू

Crime News:मेडिकल कालेज की पांचवीं मंजिल पर बने कंक्रीट के पानी की टंकी में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया।

Crime News:मेडिकल कालेज के  पांचवीं मंजिल की पानी टंकी में य
मेडिकल कालेज के पांचवीं मंजिल की पानी टंकी में युवक का शव बरामद,- फोटो : NEWS 4 NATION

Crime News:मेडिकल कालेज की पांचवीं मंजिल पर बने कंक्रीट के पानी की टंकी में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, पानी से बदबू आने की शिकायत पर सफाईकर्मी टंकी की सफाई करने पहुंचे थे, तभी उन्होंने टंकी में युवक की लाश देखी।उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में सोमवार की शाम महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज की पांचवीं मंजिल पर बने कंक्रीट के पानी की टंकी में शव मिला है।

मौके पर सीएमएस डॉ.एचके मिश्र, अन्य चिकित्सक और सुरक्षा गार्ड भी पहुंचे। पुलिस और फायर ब्रिगेड की मदद से करीब साढ़े छह घंटे तक की मशक्कत के बाद रात नौ बजे शव को बाहर निकाला गया। पुलिस का कहना है कि शव 10 दिन से अधिक पुराना था और पूरी तरह सड़ा हुआ था। अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

इस घटना के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। मंगलवार को जिलाधिकारी दिव्या मित्तल मेडिकल कॉलेज पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मामले की जांच के लिए सीडीओ की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी गठित कर दी। निरीक्षण के दौरान मेडिकल कॉलेज की छत पर शराब की बोतल समेत कई आपत्तिजनक सामान पाए गए, जिस पर जिलाधिकारी ने प्राचार्य से सुरक्षा संबंधी लापरवाही को लेकर सवाल किए।

NSIT
Nsmch

महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज की पानी टंकी पांचवीं मंजिल पर स्थित है, जो महिला वार्ड, पुरुष वार्ड और ओपीडी के शौचालय में जलापूर्ति करती है। बताया जा रहा है कि टंकी तक पहुँचने के लिए सफाईकर्मियों को सीढ़ी लगानी पड़ी और होल से झाँकने पर ही शव दिखाई दिया।

प्रशासन और पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि लाश टंकी में कैसे पहुंची और इसमें किसी की साजिश या लापरवाही शामिल तो नहीं। साथ ही, टंकी के चारों ओर सुरक्षा व्यवस्था और मेडिकल कॉलेज की निगरानी पर भी सवाल उठ रहे हैं।

स्थानीय लोगों में भी इस घटना को लेकर उत्सुकता और आशंका व्याप्त है। पुलिस ने कहा है कि शव की पहचान होने और संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने तक जांच जारी रहेगी।