LATEST NEWS

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

UP News: शादी करने बारात लेकर निकला दूल्हा, रास्ते में ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान, मचा कोहराम

शादी के लिए जिस घर में शहनाई बच रही थी. जिस बेटे को दूल्हा बनाकर माँ ने कुछ समय पहले ही भेजा था. जो लड़की अपनी आँखों में कई सपने सजाकर विवाह के लिए बैठी थी. उन सबके जीवन में तब कोहराम मच गया जब दूल्हे ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी.

UP News: Groom jumps in front of train
UP News: Groom jumps in front of train- फोटो : news4nation

शादी करने के लिए बारात निकली और बारात का स्वागत करने के लिए लड़की वाले भी पूरी तैयारी कर रहे थे. लेकिन इसके पहले ही दूल्हे ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. शादी के ठीक पहले जान देने का यह अजीबोगरीब मामला मेठी जिले में लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर हुई है. पुलिस ने शनिवार को बताया कि 30 वर्षीय एक व्यक्ति ने यहां रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के सामने कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली, जबकि उसकी बारात आजमगढ़ जा रही थी.

 घटना शुक्रवार देर शाम अमेठी जिले में लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर हुई। पुलिस के मुताबिक, रायबरेली जिले के सलोन निवासी रवि की बारात शुक्रवार शाम आजमगढ़ जा रही थी। रवि ने गौरीगंज थाना क्षेत्र के बनी रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी के सामने कथित तौर पर छलांग लगा दी। गौरीगंज थाने के एसएचओ श्याम नारायण पांडे ने शनिवार को बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उसने शादी के ठीक पहले आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया इसे लेकर फ़िलहाल  पुलिस को परिजनों की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है. वहीं घटना के बाद एक मामला दर्ज किया गया है. साथ ही इसकी जांच की जा रही है की आखिर किन वजहों से दूल्हे ने शादी के पहले आत्महत्या कर ली. 

वहीं घटना के जानकारी मिलने ही परिवार में कोहराम मच गया. वर और वधु दोनों पक्षों के लोग इस घटना से हैरान हैं. 

NSIT
Nsmch