LATEST NEWS

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

Poliec Encounter - गिरवी पड़े घर को छुड़ाने के लिए भाइयों ने की ज्वेलरी दुकान में लूटपाट, अब पुलिस ने एक का किया एनकाउंटर, दूसरा गिरफ्तार

Poliec Encounter - गिरवी पड़े घर को छुड़ाने के लिए लूटपाट के धंधे में उतरे भाइयों में एक को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया. जबकि दूूसरे को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने तीन दिन पहले एक सराफा कारोबारी की हत्या की थी।

Poliec Encounter - गिरवी पड़े घर को छुड़ाने के लिए भाइयों ने

Agra - अपराधियों के एनकाउंटर करने के लिए यूपी पुलिस स्पेशलिस्ट बन चुकी है। यहां एक  बार फिर से पुलिस ने एक अपराधी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। इस दौरान मारे  गए अपराधी के भाई को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि तीन दिन पहले उसने एक ज्वेलरी दुकान में लूटपाट के दौरान सराफा कारोबारी की हत्या कर दी थी। जिसके बाद आक्रोशित सराफा व्यापारियों ने पुलिस को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। 

जानकारी के अनुसार बीते 2 मई को बाइक सवार दो बदमाशों ने बालाजी ज्वेलर्स के शोरूम में लूटपाट की थी। 22 लाख रुपये से ज्यादा के जेवरात लूटे थे। शोरूम पर सेल्स गर्ल रेनू और एक अन्य ग्राहक युवती मौजूद थीं। बदमाशों ने भागते समय शोरूम के सामने ही सराफा कारोबारी योगेश चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के 72 घंटे का समय दिया था। 

आगरा पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार के मुताबिक मंगलवार तड़के सूचना मिली ज्वैलर योगेश चौधरी की हत्या और ज्वैलरी शोरूम से लूटपाट करने वाले बदमाशों की सिकंदरा थाना इलाके में अंसल एपीआई के पास घेराबंदी की गई। पुलिस टीम देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी थी, जवाबी फायरिंग में घायल बदमाश और एक अन्य बदमाश काे गिरफ्तार कर लिया। गोली लगने से घायल अमन को हॉस्पिटल पहुंचाया गया लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। 

पुलिस की गिरफ्त में आया बदमाश की पहचान सुमित के रूप में हुई। अन्य फरार बदमाश फारुख की तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं। फरार फारुख पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इसके अलावा घटना का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये नगद इनाम दिया जाएगा। 

NSIT
Nsmch

मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। अमन और सुमित दोनों सगे भाई बताए जा रहे हैं और ज्वैलरी शोरूम में लूटपाट और ज्वेलर योगेश चौधरी की हत्या में शामिल थे

डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि लूट में अमन और सुमित के साथ वारदात में फारूख भी शामिल था। वही बाइक चला रहा था। फिलहाल फारुख फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। उन्हाेंने बताया कि पुलिस ने सुमित की निशानदेही पर ज्वैलरी शोरूम से लूटे गए सोने-चांदी के गहने, नगदी और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली है।

गिरवी पड़ा है सुमित का घर 

पकड़े गए सुमित ने बताया है कि कर्जे की वजह से मकान गिरवी था, इससे परिवार परेशान था। इसी के चलते बालाजी ज्वैलरी शोरूम को लूटने का प्लान बनाया था।