LATEST NEWS

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

Road Accident: महाकुंभ में स्नान कर घर लौट रहा परिवार सड़क हादसे का हुआ शिकार, दंपत्ति सहित दो बच्चों की दर्दनाक मौत, कार के उड़े परखच्चे

Road Accident: महाकुंभ में स्नान कर वापस घर लौट रहा परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया। इस घटना में पति-पत्नी और उनके दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

Road accident
Road accident on Agra Lucknow Expressway- फोटो : प्रतिकात्मक

Road Accident:  देशभर में सड़क हादसों के मामले बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन सड़क दुर्घटना में कई लोग अपनी जान गंवा दे रहे हैं। ताजा मामला यूपी का है। जहां महाकुंभ स्नान कर लौट रहे एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत हो गई है। जानकारी अनुसार रविवार की रात आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण सड़क हादसे में दिल्ली के एक परिवार के चार सदस्य अपनी जान गंवा बैठे। यह हादसा उस समय हुआ जब परिवार महाकुंभ स्नान करके अपने घर लौट रहा था।

कैसे हुआ हादसा ?

दिल्ली के उत्तम नगर स्थित सुभाष पार्क गली नंबर तीन के रहने वाले 42 वर्षीय ओम प्रकाश आर्या, उनकी पत्नी पूर्णिमा सिंह, 12 साल की बेटी अहाना और 4 साल के बेटे विनायक के साथ कार में यात्रा कर रहे थे। माइल स्टोन 31 के पास उनकी कार अचानक डिवाइडर से टकराकर सड़क के दूसरी ओर जा पहुंची। उसी समय सामने से आ रही तेज रफ्तार मेटाडोर ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

पति पत्नी और दो बच्चों की मौत

पुलिस ने बताया कि हादसे में ओम प्रकाश, उनकी पत्नी और दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल बना गई है। परिवार महाकुंभ से आध्यात्मिक शांति की तलाश में निकला था, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही यह दुखद हादसा हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम मामले की हर पहलू की जांच कर रही है।