LATEST NEWS

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

Virat Kohli: भारतीय फैन्स को 'RO-KO'का झटका, रोहित के बाद अब विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट से लेंगे संन्यास, इंग्लैंड दौरे पर रहेंगे बाहर ?

Virat Kohli: भारतीय फैन्स को कुछ ही दिनों में दो झटका लगा है। रोहित शर्मा के बाद अब विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का मन बना लिया है। कोहली के इस फैसले से इंडियन फैन्स को करारा झटका लगा है...

Virat Kohli
Virat Kohli will retire from Test cricket- फोटो : social media

Virat Kohli:  भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अपनें फैंस को बड़ा झटका दे दिया है। जानकारी अनुसार विराट कोहली ने अब टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का मन बना लिया है। रोहित शर्मा को बाद विराट कोहली के इस फैसले से भारतीय क्रिकेट फैंस को करारा झटका लगा है। वहीं बीसीसीआई ने विराट कोहली को अपने फैसले पर एक बार फिर विचार करने को कहा है। माना जा रहा है कि कोहली इंग्लैंड दौरे पर भी नहीं जा सकते है। 

विराट कोहली ले सकते हैं संन्यास 

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार कोहली ने इस फैसले की जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को दे दी है। ऐसे में उनके इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया का हिस्सा बनने की संभावना बेहद कम मानी जा रही है। हालांकि, BCCI के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कोहली से फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की है। अब सभी की निगाहें चयन समिति पर टिकी हैं। जो जल्द ही इंग्लैंड दौरे के लिए टीम का चयन करने वाली है।

रोहित के बाद कोहली का झटका

कोहली से पहले भारतीय टीम के मौजूदा टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा ने 7 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। रोहित ने इंस्टाग्राम स्टोरी के ज़रिए रेड बॉल क्रिकेट को अलविदा कहा था। 38 वर्षीय रोहित वनडे क्रिकेट जारी रखेंगे और पहले ही टी20 से संन्यास ले चुके हैं। कोहली ने भी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद टी20 क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। रोहित और कोहली की जोड़ी, जिसे फैन्स 'RO-KO' के नाम से जानते हैं। अब केवल वनडे क्रिकेट और आईपीएल में ही एक साथ दिखाई देगी। हालांकि मौजूदा समय में आईपीएल 2025 को भारत-पाक तनाव के चलते स्थगित कर दिया गया है।

इस कारण बदला मन 

36 वर्षीय विराट कोहली आखिरी बार जनवरी 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट में खेले थे। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की उस सीरीज में भारत को 1-3 से हार झेलनी पड़ी थी। कोहली ने सीरीज के पहले पर्थ टेस्ट में नाबाद शतक (100*) जरूर लगाया था, लेकिन बाकी मैचों में वह संघर्ष करते दिखे। पांच टेस्ट में उन्होंने 9 पारियों में 23.75 की औसत से सिर्फ 190 रन बनाए थे।

NSIT
Nsmch

विराट का टेस्ट करियर एक नज़र में

विराट कोहली ने जून 2011 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। उनका पहला मैच किंग्सटन में वेस्टइंडीज के खिलाफ था। विराट ने तब पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 15 रन बनाए थे। वहीं अगर कोहली सन्यांस लेते हैं तो उनका आखिरी टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में होगा। जो 2025 में खेला गया था। अपने आखिरी टेस्ट में कोहली ने पहली पारी में 17 तो दूसरी पारी में 7 रन बनाए थे। 

कोहली का टेस्ट क्रिकेट करियर

कुल टेस्ट: 123

रन: 9230

औसत: 46.85

शतक/अर्धशतक: 30/31

कोहली का अन्य फॉर्मेट में प्रदर्शन

वनडे- 302 मैच, 14181 रन, 51 शतक, 74 अर्धशतक, औसत 57.88

T20- 125 मैच, 4188 रन, औसत 48.69, 1 शतक, 38 अर्धशतक

आईपीएल 2025 में शानदार फॉर्म में कोहली

विराट कोहली का बल्ला आईपीएल 2025 में जमकर बोला है। अब तक खेले गए 11 मैचों में उन्होंने 505 रन बनाए हैं। उनका औसत 63.12 और स्ट्राइक रेट 143.46 रहा है। इससे संकेत मिलता है कि कोहली फिलहाल वनडे और टी20 लीग क्रिकेट पर फोकस कर सकते हैं।

इंग्लैंड दौरे पर होगा फैसला 

गौरतलब हो कि, भारत की चयन समिति जल्द ही इंग्लैंड दौरे के लिए टीम का ऐलान करेगी। अगर कोहली अपने फैसले पर अडिग रहते हैं, तो यह टेस्ट क्रिकेट में उनके 13 साल के शानदार करियर का अंत होगा।