LATEST NEWS

  • AAP Candidates for Punjab Assembly Elections
  • पंजाब चुनाव के लिए AAP के 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, भगवंत मान धुरी से लड़ेंगे

  • Neeraj Kumar
  • 'ललन सिंह के मामले को देख रहा जदयू शीर्ष नेतृत्व', नीरज कुमार का ऐलान- 5 नवंबर को हो

  •  ISRO Space Gallery
  • Bihar ISRO Space Gallery: मिथिला में अंतरिक्ष विज्ञान की नई उड़ान, दरभंगा तारामंडल में बनेगी ISRO की स्पेस

  • RJDs Support Base Among Upper Castes
  • सवर्णों में बढ़ रही तेजस्वी यादव की पैठ! RJD के MLC में सबसे ज्यादा भूमिहार, ब्राह्मण-राजपूत, BJP-JDU के

  • BPSC Assistant Professor Recruitment
  • BPSC ने दिया बड़ा झटका, 1711 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की भर्ती रद्द की, अभ्यर्थियों को करना होगा

Virat Kohli Connection With Premanand Maharaj: RCB की पहली IPL जीत के बाद विराट कोहली की आस्था को लेकर चर्चा तेज! जानें क्या है किंग कोहली और प्रेमानंद महाराज का कनेक्शन

Virat Kohli Connection With Premanand Maharaj: RCB की पहली IPL जीत के बाद विराट कोहली का भावुक होना और प्रेमानंद महाराज से उनकी आस्था चर्चा में है। जानिए विराट की आध्यात्मिक यात्रा कैसे बनी उनके क्रिकेट पुनर्जागरण का कारण।

Virat Kohli Connection With Premanand Maharaj
विराट कोहली वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के साथ - फोटो : SOCIAL MEDIA

Virat Kohli Connection With Premanand Maharaj: 3 जून 2025 को क्रिकेट के सबसे बड़े मंच IPL पर इतिहास रच गया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने 18 साल के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए आखिरकार अपना पहला IPL खिताब जीत लिया। मैच खत्म होते ही विराट कोहली मैदान पर घुटनों के बल बैठकर रोने लगे, और यह दृश्य हर क्रिकेट प्रेमी की आंखें नम कर गया।लेकिन इस जीत की कहानी सिर्फ पिच पर नहीं लिखी गई। इसकी जड़ें कहीं गहरी, कहीं वृंदावन की गलियों और आस्था के स्पंदनों में मौजूद थीं।

प्रेमानंद महाराज से जुड़ी विराट की श्रद्धा

वृंदावन के श्री हित राधा केली कुंज ट्रस्ट के संस्थापक प्रेमानंद महाराज, केवल एक संत नहीं, बल्कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा जैसे सितारों के लिए आध्यात्मिक मार्गदर्शक भी हैं।

विराट अपने जीवन के सबसे कठिन दौर से गुजर रहे थे

2023 से पहले विराट अपने जीवन के सबसे कठिन दौर से गुजर रहे थे। लगातार खराब प्रदर्शन का सिलसिला चल रहा था। सेंचुरी के लिए तीन साल का सूखा देखना पड़ा। खराब प्रदर्शन की वजह से आलोचना और संन्यास की मांग उठने लगी।इन्हीं परिस्थितियों में विराट पहली बार जनवरी 2023 में प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे। इसके बाद हुआ चमत्कार — श्रीलंका के खिलाफ तीन साल बाद पहला शतक, फिर लगातार अच्छा प्रदर्शन।विराट और अनुष्का इसके बाद 2024 और 2025 में दो बार फिर वृंदावन पहुंचे, बच्चों के साथ। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर लोग कहने लगे करते हो तुम कन्हैया, मेरा नाम हो रहा है”

सोशल मीडिया पर वायरल: “वृंदावन वाले बाबा का कमाल है”

RCB की जीत के बाद Twitter, Instagram और YouTube जैसे प्लेटफार्म पर #PremanandMaharaj और #ViratKohliFaith ट्रेंड करने लगे।लोगों का मानना है कि विराट जब भी प्रेमानंद महाराज से मिलने वृंदावन जाते हैं, उनके करियर में कुछ सकारात्मक होता है।

NSIT
Nsmch

श्री हित राधा केली कुंज ट्रस्ट: भक्ति और सेवा का केंद्र

प्रेमानंद महाराज का आश्रम केवल सत्संग या भजन का केंद्र नहीं है। यह ट्रस्ट भक्ति साधना, श्री राधा कृपा मार्ग का प्रचार का केंद्र है। यहां निशुल्क चिकित्सा, भोजन और आवास का इंतजाम है। विदेशी श्रद्धालुओं के लिए भी आध्यात्मिक रिट्रीट का केंद्र है।विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इस ट्रस्ट के सामाजिक कार्यों की सराहना भी की है।