LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Shubman Gill: शुभमन गिल के फैन हुए क्रिकेट के देवता! जानें कौन है वह धाकड़ शख्स जिसने लगा दी तारीफों की छड़ी

Shubman Gill: सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की शांत नेतृत्व शैली और दमदार बल्लेबाज़ी की जमकर तारीफ की। जानिए कैसे गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में मचाया धमाल।

Shubman Gill
शुभमन गिल की कप्तानी की तारीफ- फोटो : social media

Shubman Gill: शुभमन गिल, जिन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया। उन्होंने अपने नेतृत्व से क्रिकेट प्रशंसकों को प्रभावित किया है। कप्तान के रूप में उनका पहला मैच भले ही हार में बदला, लेकिन गिल ने दबाव में आकर जिस साहस और संतुलन के साथ वापसी की, वह काबिल-ए-तारीफ है।

दूसरे टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को एजबेस्टन में 336 रनों से हराया, और सीरीज को 1-1 से बराबर किया। यह जीत ना सिर्फ टीम की मानसिक मजबूती को दर्शाती है, बल्कि गिल की कप्तानी की रणनीतिक गहराई और लड़खड़ाने के बाद उभरने की क्षमता को भी दर्शाती है।

Diarch GO

सचिन तेंदुलकर की गिल पर प्रतिक्रिया

भारत रत्न सचिन तेंदुलकर, जो खुद दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट दिग्गजों में से एक हैं, ने शुभमन गिल की कप्तानी की खुले दिल से तारीफ की है। स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह बहुत शानदार खेल रहे हैं, बहुत शांत और संयमित। उनके फैसलों में स्पष्टता है और टीम उन्हें फॉलो करती है। सचिन ने यह भी कहा कि जब एक कप्तान अच्छे फॉर्म में होता है, तो उसकी मानसिकता में स्थिरता आती है, जिससे वह दबाव में भी सही फैसले ले सकता है। गिल के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है — उनका बल्ला और नेतृत्व दोनों साथ में चमक रहे हैं।

आग उगल रहा गिल का बल्ला बोला

शुभमन गिल ने कप्तानी के साथ-साथ बल्लेबाज़ी से भी तहलका मचा दिया है। उन्होंने पहले टेस्ट में शतक और दूसरे टेस्ट की पहली पारी में दोहरा शतक (200+)और दूसरी पारी में एक और शानदार शतक लगाया।दो मैचों में उन्होंने 585 रन बना डाले हैं — जो न केवल भारत के लिए बल्कि विश्व क्रिकेट के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि है। यह फॉर्म बताता है कि शुभमन गिल महज युवा प्रतिभा नहीं, बल्कि भविष्य के कप्तानों में सबसे भरोसेमंद नाम बनते जा रहे हैं।

NSIT
Nsmch

लॉर्ड्स टेस्ट से पहले टीम का मनोबल ऊंचा

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जा रहा है। गिल की कप्तानी और फॉर्म को देखते हुए, भारतीय टीम का मनोबल बहुत ऊँचा है। इस समय टीम इंडिया एक संतुलित और विश्वास से भरी यूनिट के रूप में मैदान पर उतर रही है।