LATEST NEWS

  • Begusarai Man Arrested for Forcibly Filling Vermilion in Market
  • Bihar Crime News: भरी बाजार युवती के मांग में प्रेमी ने भरी मांग, पुलिस ने आशिक की थाने

  • Bihar  Food Safety Raid: फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो दुर्गंधयुक्त स्पंज और एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक जब्त
  • Bihar Food Safety Raid: फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो दुर्गंधयुक्त स्पंज और एक्सपायरी कोल्ड

  • BiharED Probe IAS Anand Kishor Seeks Time 6 Officers Under Scanner tender Scam
  • Bihar tender Scam: ED के सामने पेश नहीं हुए IAS आनंद किशोर, एक के बाद एक कई बड़े

  • Patna High Court
  • Patna High Court: बिना कानूनी आदेश के घर उजाड़ने पर सरकार को देना होगा इतने लाख रुपये

  • Bihar Road Accident: 20 फीट गहरे तालाब में समाई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी
  • Bihar Road Accident: 20 फीट गहरे तालाब में समाई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, एक की मौत, दूसरे की तलाश

IPL NEWS : केकेआर में मेंटर की भूमिका में गंभीर की जगह लेगा धोनी की सीएसके का यह स्टार खिलाड़ी, संन्यास के कुछ घंटे बाद किंग खान ने दी जिम्मेदारी

IPL NEWS : केकेआर में मेंटर की भूमिका में गंभीर की जगह लेगा

DESK : इस साल आईपीएल में केकेआर को चैंपियन बनाने में मेंटर की भूमिका में नजर आए गौतम गंभीर अब भारतीय टीम के हेड कोच बन गए हैं। ऐसे में अब उनकी जगह केकेआर के नए मेंटर की घोषणा हो गई है। टीम के मालिक शाहरुख खान ने केकेआर के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार रहे ड्वेन ब्रावो को मेंटर की जिम्मेदारी सौंपी  है। इस बात की जानकारी खुद ब्रावो ने दी।

बता दें कि बीती रात ही ब्रावो ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास

बता दें वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो IPL में लंबे समय से सीएसके के साथ जुड़े रहे हैं। बीती रात ही उन्होंने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी। इसके महज कुछ घंटे बाद ही ब्रावो को केकेआर के मेंटर की जिम्मेदारी मिल गई है।  फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर बन गए हैं। वे KKR में गौतम गंभीर की जगह लेंगे।

केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर ने पुष्टि की कि ब्रावो दुनिया भर में विभिन्न लीगों में नाइट राइडर्स की अन्य फ्रेंचाइजी के साथ भी काम करेंगे। मैसूर ने एक बयान में कहा, 'डीजे ब्रावो का हमारे साथ जुड़ना एक बहुत ही रोमांचक घटनाक्रम है। वह जहां भी खेलते हैं, जीतने की उनकी गहरी इच्छा, उनका अनुभव और ज्ञान फ्रैंचाइजी और सभी खिलाड़ियों को बहुत लाभ पहुंचाएगा।

बता दें कि 40 वर्षीय ब्रावो ने क्रिकेट से संन्यास के ऐलान के बादउन्होंने इंस्टा पोस्ट में लिखा- 'मेरा दिमाग खेलना चाहता है, लेकिन शरीर साथ नहीं दे रहा। मैं खुद को ऐसी स्थिति में नहीं डालना चाहता कि अपने साथियों, फैंस और टीम को निराश करूं। इसलिए भरी मन से संन्यास का ऐलान करता हूं।'

NSIT
Nsmch

ब्रावो ने अब तक खेले 582 टी-20 मैचों में 631 विकेट लिए हैं। वे इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।