LATEST NEWS

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

Bihar Road Accident: 20 फीट गहरे तालाब में समाई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी

Bihar Road Accident: केमिकल फैक्ट्री के समीप तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट गहरे तालाब में जा गिरी।...

Bihar Road Accident: 20 फीट गहरे तालाब में समाई तेज रफ्तार स
आधी रात को बड़ा हादसा- फोटो : social Media

Banka: जिले के रजौन थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। रायपुरा केमिकल फैक्ट्री के समीप तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट गहरे तालाब में जा गिरी। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घंटों तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद ग्रामीणों की मदद से तालाब से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया। वहीं, वाहन में एक अन्य व्यक्ति के सवार होने की आशंका के मद्देनजर उसकी तलाश जारी है। देर रात करीब साढ़े 12 बजे क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को तालाब से बाहर निकाला गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शुक्रवार की देर रात स्कॉर्पियो रायपुरा केमिकल फैक्ट्री के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सीधे गहरे तालाब में समा गई। वादे हसनपुर गांव निवासी कैलाश सिंह ने बताया कि वह रात में अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर तालाब के पानी के भीतर जलती हुई गाड़ी की लाइट पर पड़ी। माजरा समझते ही उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। उनकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े और पुलिस-प्रशासन को हादसे की खबर दी।इसके बाद स्थानीय लोगों ने बचाव अभियान में मोर्चा संभाल लिया। धोबी गांव निवासी योगेश पंडित और राजेश साह ने अपनी जान की परवाह किए बगैर गहरे तालाब में कई बार डुबकी लगाई। पानी में पूरी तरह डूबी स्कॉर्पियो तक पहुंचना और उसमें फंसे लोगों को बाहर निकालना बेहद मुश्किल साबित हुआ। काफी मशक्कत के बाद एक व्यक्ति का शव पानी से बाहर निकाला गया। हालांकि, उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। ग्रामीणों के सहयोग से क्रेन मंगवाई गई और रात करीब 12:30 बजे स्कॉर्पियो को तालाब से बाहर निकाला गया। गाड़ी के चारों शीशे टूटे हुए मिले।

पुलिस ने जब दुर्घटनाग्रस्त वाहन की तलाशी ली तो उसमें पूजा-पाठ की सामग्री, मिठाई और कुछ अहम कागजात मिले। शुरुआती जानकारी के अनुसार, कागजात पूर्णिया से संबंधित बताए जा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि स्कॉर्पियो पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। इससे वाहन के मालिक और उसकी पहचान करने में पुलिस को परेशानी हो रही है। गाड़ी में पूजा सामग्री और मिठाई मिलने के बाद स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा शुरू हो गई कि सवार लोग पूजा-अर्चना करके लौट रहे होंगे। हालांकि, इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ग्रामीणों का दावा है कि स्कॉर्पियो में दो लोग सवार थे। एक व्यक्ति का शव मिलने के बाद दूसरे के भी तालाब में डूबे होने की आशंका जताई जा रही है। उसकी तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम बुलाने की तैयारी की गई। बांका में एसडीआरएफ की स्थानीय व्यवस्था नहीं होने के कारण रात में बचाव अभियान चलाने में दिक्कतें आईं। प्रशासन ने शनिवार सुबह विशेष बचाव दल की मदद से दोबारा तलाशी अभियान चलाने की बात कही।हादसे की सूचना मिलते ही एसडीओ राजकुमार, बौंसी एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा, सर्किल इंस्पेक्टर राजेश कुमार, नवादा थानाध्यक्ष सुजीत कुमार समेत एसआई पवन कुमार, शुभम कुमार और विनोद कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों के सहयोग से बचाव कार्य की निगरानी की। देर रात तक तालाब के किनारे लोगों की भारी भीड़ जुटी रही और पूरे इलाके में बेचैनी का माहौल बना रहा।

NSIT
Nsmch

एसडीओ राजकुमार ने बताया कि तालाब में गिरी स्कॉर्पियो से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। ग्रामीणों ने वाहन में दूसरे व्यक्ति के भी होने की आशंका जताई है। उसकी तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम बुलाई जा रही है। वाहन से मिले कागजात के आधार पर मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। वहीं, बौंसी एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने कहा कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। वाहन की पहचान, दुर्घटना के कारणों और दूसरे व्यक्ति की मौजूदगी को लेकर तफ्तीश जारी है।इस दर्दनाक हादसे ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो किसकी थी? गाड़ी में वास्तव में कितने लोग सवार थे? वाहन पूर्णिया से आ रहा था या वहां जाने की तैयारी में था? क्या तेज रफ्तार हादसे की वजह बनी या इसके पीछे कोई दूसरी वजह थी? फिलहाल पुलिस इन सभी पहलुओं को खंगाल रही है। मृतक की पहचान और लापता व्यक्ति की तलाश पूरी होने के बाद ही हादसे की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।

रिपोर्ट- चंद्रशेखर कुमार