LATEST NEWS

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

Bihar Crime News: भरी बाजार युवती के मांग में प्रेमी ने भरी मांग, पुलिस ने आशिक की थाने में उतरी आशिकी

Bihar Crime News: जब इश्क अंधा हो जाए और सिर पर सिरफिरेपन का भूत सवार हो, तो भरी बाजार तमाशा बनना तो लाजिमी है।...

Begusarai Man Arrested for Forcibly Filling Vermilion in Mar
भरी बाजार युवती के मांग में प्रेमी ने भरी मांग- फोटो : reporter

Bihar Crime News: वाह रे मजनूं-पन! जब इश्क अंधा हो जाए और सिर पर सिरफिरेपन का भूत सवार हो, तो भरी बाजार तमाशा बनना तो लाजिमी है। समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र से एक ऐसा ही सिनेमाई और शर्मनाक वाकया सामने आया है, जहां एक सिरफिरे आशिक ने अपनी आशिक-मिजाजी का ऐसा बेहूदा प्रदर्शन किया कि कानून के हाथ भी गिरेबान तक पहुंच ही गए। जनाब कुंदन कुमार ने सोचा होगा कि सरेआम बाजार में किसी विवाहिता की मांग में जबरन सिंदूर भरकर वह कोई बहुत बड़ा रोमांटिक तीर मार लेंगे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि इस ड्रामे का क्लाइमैक्स हवालात की सलाखों के पीछे जाकर ही खत्म होगा।

बाजार में ड्रामा और तमाशबीनों की भीड़

घटना का आलम यह था कि साहब ने भरी महफिल में, यानी भरे बाजार में, कानून, कायदे और समाज की सारी सीमाओं को ताक पर रखकर जबरन सिंदूर डालने का कुत्सित प्रयास किया। बेचारी महिला ने जब इस जबरदस्ती का विरोध किया और अपनी इज्जत बचाने के लिए खेत की तरफ भागी, तो यह सिरफिरा अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। हद तो तब हो गई जब आसपास खड़े लोग तमाशबीन बने सब कुछ देखते रहे मानो कोई नुक्कड़ नाटक चल रहा हो! किसी ने आगे बढ़कर उसला-बचाव करने की जहमत तक नहीं उठाई। आखिरकार, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और पुलिस की नींद टूटी।

एसपी साहब का हंटर और पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

जब सोशल मीडिया पर इस शर्मनाक करतूत का वीडियो तैरने लगा, तो पुलिस महकमे की चूलें हिल गईं। एसपी अरविंद प्रताप सिंह के सख्त निर्देश पर पुलिस ने फौरन अपनी मशीनरी एक्टिव की। मसीना गांव के रहने वाले दिनेश महतो के साहबज़ादे कुंदन कुमार को दबोचने के लिए पुलिस ने बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र तक पीछा किया और आखिरकार उसे धर दबोचा। पीड़िता की शिकायत पर 28 अक्टूबर को ही मामला दर्ज कर लिया गया था, जिसमें पांच लोगों को नामजद किया गया है। अब पुलिस उन हुड़दंगियों की भी तलाश कर रही है जिन्होंने इस आपत्तिजनक वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर तमाशा बनाया था।

खाकी की सख्ती और बेलगाम सनक पर तमाचा

यह घटना इस बात का जीता-जागता सुबूत है कि हमारे समाज में कुछ हुड़दंगियों को कानून का कोई खौफ नहीं बचा है। वे समझते हैं कि जबरदस्ती किसी की जिंदगी में दखल देना उनकी मर्दानी शान है। खैर, पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने साबित कर दिया है कि सनक के इन गुब्बारों की हवा निकलने में ज्यादा वक्त नहीं लगता। अब कुंदन कुमार और उसके साथियों को अपनी इस हरकत का हिसाब कानून की अदालत में देना ही होगा। उम्मीद है कि इस कार्रवाई के बाद ऐसे मसनूई मजनुओं को सबक मिलेगा कि बाजार में इश्क का जबरिया ठेका चलाना अब बहुत महंगा पड़ेगा!

NSIT
Nsmch