LATEST NEWS

  • BPSC Assistant Professor Recruitment
  • BPSC ने दिया बड़ा झटका, 1711 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की भर्ती रद्द की, अभ्यर्थियों को करना होगा

  • Bihar Education News
  • Bihar Education News: वेतन घोटाले के बाद शिक्षा विभाग सख्त, DEO के पत्र से शिक्षकों में इस

  • Illegal Firecrackers in Patna
  • दिवाली से पहले पटना सिटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख के अवैध पटाखे जब्त

  • Bihar Electricity Connection New Charges Effective From November 1
  • Bihar Electricity Connection: बिहार में बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा, 1 नवंबर से उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा

  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर

India Vs Bangladesh TEST SERIES : पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में हरानेवाले बांग्लादेश के शेर भारत के सामने ढेर, दोनों टेस्ट मैच में मिली करारी हार

Rohit Sharma receiving the trophy after winning the Test ser

PATNA : पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराकर भारत पहुंची बांग्लादेश क्रिकेट टीम को आखिरकार पता चल गया कि भारत से जीतना उनके वश की चीज नहीं। कानपुर टेस्ट मैच में यही नजर आया। यहां लगभग ढाई दिन का खेल बारिश में खराब होने के बाद भी भारत ने सिर्फ दो दिन के खेल में मैच को सात विकेट से जीत लिया। साथ ही दो टेस्ट मैच की श्रृंखला अपने नाम कर ली। 

मैच के पांचवे दिन बांग्लादेश को दूसरी पारी में सिर्फ 146 रन पर ढेर करने के बाद 95 रन का लक्ष्य लेकर उतरी टीम इंडिया ने तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। पहली  पारी में शानदार अर्द्धशतक लगानेवाले यशस्वी ने दूसरी पारी में शानदार प्रदर्शन  किया और 51 रन की पारी खेली। विराट कोहली (29) और ऋषभ पंत (4) नाबाद पवेलियन लौटे। 

इससे पहले बांग्लादेश की टीम कल के अपने स्कोर दो विकेट खोकर 26 रन से आगे खेलने उतरी, लेकिन लंच से पहले ही पूरी टीम पवेलियन लौट गई।  भारतीय के लिए जसप्रीत बुमराह, आर अश्विन और रवींद्र जडेजा ने 3-3 विकेट लिए।

भारत ने इस मैच में कई रिकॉर्ड तोड़े हैं

भारत पहले 3 ओवरों में एक पारी में 50 रन बनाने वाली पहली टीम बन गई है। इस मामले में 2.6 ओवरों में इंग्लैंड द्वारा 4.2 ओवरों में 50 रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। भारत ने एक टीम द्वारा सबसे तेज 100 (10.1 ओवर), 150 (18.2 ओवर), 200 (24.2 ओवर) और 250 (30.1 ओवर) रन बनाने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

NSIT
Nsmch