LATEST NEWS

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

MI Vs CSK: CSK के खिलाफ चमका हिटमैन रोहित शर्मा का बल्ला! अपने घर में धोनी की टीम को 9 विकेट से रौंदा, जानें मैच का लेखा-जोखा

मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को 9 विकेट से हराया। रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव की शानदार पारियों की बदौलत MI ने प्लेऑफ की दौड़ में अपनी पकड़ मजबूत की।

MI Vs CSK
MI Vs CSK- फोटो : SOCIAL MEDIA

MI defeated CSK: मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए बेहद महत्वपूर्ण मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 9 विकेट से हराकर आईपीएल 2025 के प्लेऑफ की दौड़ में खुद को एक मजबूत दावेदार साबित किया है। इस मैच में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रन बनाए थे, लेकिन मुंबई इंडियंस ने 177 रन का लक्ष्य केवल 15.2 ओवर में हासिल कर लिया।

मैच में मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद आक्रामक रही। ओपनिंग जोड़ी के तौर पर रोहित शर्मा और रायन रिकल्टन मैदान पर उतरे और दोनों ने पावरप्ले का जमकर फायदा उठाते हुए पहले 6 ओवर में ही 63 रन जोड़ दिए। हालांकि रिकल्टन 24 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन इसके बाद जो हुआ उसने चेन्नई की गेंदबाजी की धज्जियां उड़ा दीं।

रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव की अटूट साझेदारी

रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने मिलकर 114 रनों की अटूट साझेदारी की और चेन्नई के किसी भी गेंदबाज को कोई मौका नहीं दिया। रोहित शर्मा ने 45 गेंदों में 76 रन की नाबाद पारी खेली जिसमें 6 छक्के और 4 चौके शामिल थे, वहीं सूर्यकुमार यादव ने केवल 30 गेंदों में 68 रन ठोक डाले, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल थे।

CKS की कमजोर स्पिन गेंदबाजी

चेन्नई सुपर किंग्स की हार का सबसे बड़ा कारण उनकी कमजोर स्पिन गेंदबाजी रही। चेन्नई के स्पिन गेंदबाजों ने पूरे 10 ओवर गेंदबाजी की लेकिन केवल एक विकेट ले सके। इस सीजन में यह बार-बार देखने को मिला है कि सीएसके के स्पिनर मिडिल ओवर्स में दबाव बनाने में नाकाम हो रहे हैं।

NSIT
Nsmch

चेन्नई के लिए  प्लेऑफ में पहुंचने का रास्ता मुश्किल

चेन्नई की टीम ने 8 मैचों में से केवल 2 में जीत दर्ज की है। इस हार से उनका प्लेऑफ में पहुंचने का रास्ता और कठिन हो गया है। अब टीम को अगले सभी मुकाबले जीतने होंगे, तभी धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स को अंतिम चार में जगह मिल सकेगी। दिलचस्प बात यह रही कि पिछले मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले अंशुल कंबोज को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया, जो शायद टीम प्रबंधन की एक रणनीतिक चूक साबित हुई।

मुंबई इंडियंस की लगातार तीसरी जीत

मुंबई इंडियंस के लिए यह लगातार तीसरी जीत रही है, जिससे उनके प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना बहुत अधिक बढ़ गई है। रोहित शर्मा की नेतृत्व क्षमता और सूर्यकुमार यादव की आक्रामकता ने टीम को एक बार फिर से खिताब की रेस में ला खड़ा किया है।