LATEST NEWS

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद
  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद

  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद
  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद

RR Vs RCB: बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान को दिलाई शानदार जीत! RCB को 6 विकेट से हराकर IPL 2026 में बेजोड़ प्रदर्शन रखा जारी

RR Vs RCB: राजस्थान रॉयल्स ने RCB को 6 विकेट से हरा दिया। इस मैच में बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल की शानदार पारियों ने मैच एक तरफा बना दिया।

RR Vs RCB
बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान को दिलाई शानदार जीत!- फोटो : social media

RR Vs RCB: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने एक बार फिर दमदार खेल दिखाते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को 6 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ राजस्थान ने लगातार चौथी जीत हासिल कर ली। इस मैच में पहले वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी बल्लेबाजी की और उसके बाद ध्रुव जुरेल ने शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। यह मुकाबला गुवाहाटी में खेला गया, लेकिन बारिश के कारण मैच देर से शुरू हुआ। टॉस भी करीब 45 मिनट देर से हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरू की टीम ने 201 रन का बड़ा स्कोर बनाया। जवाब में राजस्थान ने सिर्फ 18 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

बेंगलुरू की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 94 रन तक पहुंचते-पहुंचते अपने 6 विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में कप्तान रजत पाटीदार ने जिम्मेदारी संभाली और 63 रन की मजबूत पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत टीम 200 रन के पार पहुंच पाई। विराट कोहली ने भी 32 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज ज्यादा देर टिक नहीं सके। 202 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान टीम की शुरुआत भी थोड़ी खराब रही। यशस्वी जायसवाल जल्दी आउट हो गए और सिर्फ 13 रन बना सके। लेकिन इसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। उन्होंने बहुत तेज बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। पावरप्ले के अंदर ही राजस्थान ने 97 रन बना लिए, जो मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।

Diarch GO

वैभव सूर्यवंशी दिखे शानदार लय में

वैभव सूर्यवंशी शानदार लय में दिख रहे थे और बड़ा शतक बनाने की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन 26 गेंदों में 78 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने ध्रुव जुरेल के साथ मिलकर सिर्फ 37 गेंदों में 108 रन की बड़ी साझेदारी की, जिससे टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई। वैभव के आउट होने के बाद टीम को थोड़ा झटका लगा। अगले ही गेंद पर क्रुणाल पांड्या बिना खाता खोले आउट हो गए। कुछ ही समय में राजस्थान ने 5 रन के अंदर 3 विकेट गंवा दिए, जिससे मैच फिर से रोमांचक हो गया। इसके बाद ध्रुव जुरेल ने जिम्मेदारी संभाली और शानदार बल्लेबाजी जारी रखी। उन्होंने 43 गेंदों में 81 रन की नाबाद पारी खेली और टीम को जीत तक पहुंचाया। उनके साथ रवींद्र जडेजा ने भी अच्छा साथ दिया। दोनों ने मिलकर 68 रन की साझेदारी की और मैच खत्म कर दिया। इस तरह राजस्थान ने शानदार अंदाज में लक्ष्य हासिल करते हुए एक और बड़ी जीत अपने नाम कर ली।