LATEST NEWS

  • Bihar Crime: बेखौफ अपराधियों ने पुजारी को मारी गोली, सड़क किनारे ईंटों के ढेर के पास मिला शव
  • Bihar Crime: बेखौफ अपराधियों ने पुजारी को मारी गोली, सड़क किनारे ईंटों के ढेर के पास मिला शव

  • IRCTC Money Laundering Case
  • लालू यादव से जुड़े आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, पत्नी राबड़ी

  • Bihar NIA Raid: AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता संदीप कुमार सिन्हा गिरफ्तार
  • Bihar NIA Raid: AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता संदीप कुमार सिन्हा

  • Anant Singh  bail cancelled
  • Anant singh:अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, दुलारचंद यादव हत्याकांड में जमानत रद्द, 1 दिसंबर

  • Sanjay Jha Breaks Silence on Lalan Singh
  • Bihar Politics: जदयू में डैमेज कंट्रोल शुरु , ललन सिंह विवाद पर संजय झा ने दिया बड़ा बयान

पटना में बेखौफ अपराधियों का तांडव: क्लिनिक में काम करने वाली महिला मेड को मारी गोली, हालत गंभीर

राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां दिन-दहाड़े एक महिला को अपराधियों ने गोली मार दी है। पुलिस ने फौरन मौके पर पहुंच महिला को इलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है

पटना में बेखौफ अपराधियों का तांडव: क्लिनिक में काम करने वाली
पटना में बेखौफ अपराधियों का तांडव- फोटो : अनिल कुमार

Patna : राजधानी पटना में अपराधियों का मनोबल बढ़ता ही जा रहा है। ताजा मामला हवाई अड्डा थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां अज्ञात बदमाशों ने 55 वर्षीय महिला उर्मिला उर्फ आरती को गोली मार दी। घटना हवाई अड्डा थाना अंतर्गत 18 नंबर पिलर के ठीक सामने की है, जहां वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

क्लिनिक से काम खत्म कर घर लौट रही थी पीड़ित महिला

मिली जानकारी के अनुसार, घायल महिला उर्मिला उर्फ आरती स्थानीय 'दीपा रानी क्लिनिक' में मेड (कामवाली) के रूप में कार्य करती हैं। रोजाना की तरह वे अपनी ड्यूटी समाप्त करने के बाद क्लिनिक से बाहर निकली थीं। इसी दौरान घात लगाए किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें निशाना बनाते हुए गोली मार दी और मौके से फरार हो गया।

डायल 112 ने कराया अस्पताल में भर्ती, स्थिति नाजुक

गोलीबारी की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। घटना की सूचना मिलते ही इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल (डायल 112) की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल महिला को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार महिला की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

NSIT
Nsmch

पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी, वजह की तलाश जारी

घटना की जानकारी मिलते ही हवाई अड्डा थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावर का सुराग मिल सके। हालांकि, इस जानलेवा हमले की असल वजह क्या है, इसका पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है और सभी संभावित बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है।

राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

बीच सड़क पर दिनदहाड़े या शाम के वक्त हुई इस वारदात से स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश और भय का माहौल है। आम नागरिकों का कहना है कि शहर में अपराधियों का खौफ खत्म होता नजर आ रहा है। फिलहाल हवाई अड्डा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है।

अनिल की रिपोर्ट