LATEST NEWS

  • Bihar Crime: बेखौफ अपराधियों ने पुजारी को मारी गोली, सड़क किनारे ईंटों के ढेर के पास मिला शव
  • Bihar Crime: बेखौफ अपराधियों ने पुजारी को मारी गोली, सड़क किनारे ईंटों के ढेर के पास मिला शव

  • IRCTC Money Laundering Case
  • लालू यादव से जुड़े आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, पत्नी राबड़ी

  • Bihar NIA Raid: AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता संदीप कुमार सिन्हा गिरफ्तार
  • Bihar NIA Raid: AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता संदीप कुमार सिन्हा

  • Anant Singh  bail cancelled
  • Anant singh:अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, दुलारचंद यादव हत्याकांड में जमानत रद्द, 1 दिसंबर

  • Sanjay Jha Breaks Silence on Lalan Singh
  • Bihar Politics: जदयू में डैमेज कंट्रोल शुरु , ललन सिंह विवाद पर संजय झा ने दिया बड़ा बयान

बंगाल के मंत्री उमेश राय कल पहुंचेंगे मुजफ्फरपुर: दुर्गापूजा भगदड़ में जान गंवाने वाले पिता-पुत्र के परिजनों से करेंगे मुलाकात, सौंपेंगे सहायता राशि का चेक

पश्चिम बंगाल के संसदीय कार्य, शहरी विकास एवं नगर पालिका विभाग के मंत्री उमेश राय कल मुजफ्फरपुर दौरे पर पहुंचेंगे। इस दौरान वे कोलकाता में दूर्गापूजा के दौरान हुए हादसे में जान गंवाने पिता-पुत्र के परिजनों से मुलाकात करेंगे....

बंगाल के मंत्री उमेश राय कल पहुंचेंगे मुजफ्फरपुर: दुर्गापूजा
बंगाल के मंत्री उमेश राय कल पहुंचेंगे मुजफ्फरपुर- फोटो : मनीभूषण शर्मा

Muzaffarpur : पश्चिम बंगाल के संसदीय कार्य, शहरी विकास एवं नगर पालिका विभाग के मंत्री उमेश राय कल मुजफ्फरपुर दौरे पर पहुंचेंगे। उनका यह दौरा बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे हाल ही में कोलकाता के एक दुर्गा पूजा पंडाल में हुई दर्दनाक भगदड़ की घटना के पीड़ितों के घर जाएंगे और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात करेंगे. 

चोरबागान पंडाल भगदड़ में हुई थी मुजफ्फरपुर के दो लोगों की मौत

बीते दिनों नवरात्र के दौरान पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबागान स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई थी. इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले अभिषेक श्रीवास्तव और उनके 7 वर्षीय मासूम पुत्र अयाश की अकाल मौत हो गई थी, जिससे पूरे इलाके में मातम पसर गया था। 

पीड़ित परिजनों को सहायता राशि का चेक सौंपेंगे मंत्री 

कोलकाता प्रशासन और पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा इस हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त की गई है। इसी के तहत, बंगाल सरकार के मंत्री उमेश राय विशेष रूप से मुजफ्फरपुर पहुंचकर मृतक अभिषेक श्रीवास्तव और उनके पुत्र के शोकाकुल परिजनों से मिलेंगे। मुलाकात के दौरान वे पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से सहायता राशि का चेक परिजनों को सौंपेंगे, ताकि इस मुश्किल घड़ी में पीड़ित परिवार को आर्थिक संबल मिल सके। 

प्रशासनिक स्तर पर दौरे की सभी तैयारियां पूरी

बंगाल के कैबिनेट मंत्री के मुजफ्फरपुर आगमन और उनके भ्रमण कार्यक्रम को लेकर स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. सुरक्षा व्यवस्था और उनके आवागमन के मार्ग को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि परिजनों से मुलाकात के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। मंत्री के इस दौरे से शोकग्रस्त परिवार को सांत्वना मिलने की उम्मीद है। 

NSIT
Nsmch

मनीभूषण की रिपोर्ट