LATEST NEWS

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

IPL 2025: आईपीएल 2025 का पहला सुपर संडे, दो बड़े मुकाबले, आज क्रीज पर होंगे MS धोनी, फैन्स में भारी उत्साह

IPL 2025: आईपीएल 2025 में आज दो मैच होंगे। पहला मैच दोपहर में SRH और RR के बीच होगा। तो वहीं दूसरा मैच शाम में CSK और MI के बीच होगा। MS धोनी को क्रीज पर एक बार फिर देखने के लिए फैन्स उत्साहित हैं।

 IPL 2025
IPL 2025 first Super Sunday- फोटो : news4nation

IPL 2025:  आईपीएल 2025 में आज का दिन क्रिकेट फैंस के लिए बेहद खास होने वाला है। आईपीएल 2025 का आज पहला सुपर संडे है। आज दो बड़े मुकाबलों का गवाह बनेगा, जहां चार दिग्गज टीमें आमने-सामने होंगी। आज क्रीज पर एमएस धोनी होंगे। एमएस धोनी 2025 में आईपीएल खेलेंगे या नहीं इसको लेकर चर्चा तेज थी लेकिन फैन्स का इंतजार अब खत्म होने वाला है। आज दोपहर में SRH-RR की बीच टक्कर होगी तो वहीं  शाम में  CSK और MI के बीच भिड़ंत होगी। अपने चहिते महेंद्र सिंह धोनी को एक बार फिर क्रीज पर देखने के लिए फैन्स काफी उत्साहित हैं।

पहला मुकाबला: SRH बनाम RR

बता दें कि, दिन का पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। मैच के समय की बात करें तो मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। खेल शुरु होने के आधे घंटे पहले टॉस होगा। राजस्थान रॉयल्स की कमान रियान पराग संभालेंगे, जबकि संजू सैमसन सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर खेलेंगे।  वहीं हैदराबाद की कमान पैट कमिंस संभाल रहे हैं। 

SRH की प्लेइंग 11 (संभावित): ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, नितीश रेड्डी, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अभिनव मनोहर, वियान मुल्डर, पैट कमिंस, हर्षल पटेल, राहुल चाहर, मोहम्मद शमी

RR की प्लेइंग 11 (संभावित): संजू सैमसन, यशस्वी जयसवाल, नितीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, संदीप शर्मा, तुषार देशपान

NSIT
Nsmch

दूसरा मुकाबला-  CSK बनाम MI

शाम को क्रिकेट फैंस को सबसे बड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा, जहां चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) आमने-सामने होंगी। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से होगा। 7 बजे टॉस होगा। यह मुकाबला आईपीएल का ‘एल क्लासिको’ कहा जाता है, क्योंकि ये दोनों टीमें अब तक की सबसे सफल टीमें हैं। CSK और MI मिलकर अब तक 10 आईपीएल ट्रॉफी जीत चुकी हैं।

CSK की संभावित प्लेइंग 11: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवोन कॉनवे (विकेट कीपर), रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेट कीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मथेशा पथिराना, खलील अहमद

ML प्लेइंग 11 (संभावित): रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, रीस टॉपले, कर्ण शर्मा

अब तक 12 ट्रॉफी पर कब्जा

आज के मुकाबलों में उतर रही चार टीमों ने मिलकर 12 आईपीएल ट्रॉफी जीती हैं। CSK और MI ने पांच-पांच बार खिताब अपने नाम किया है।जबकि RR ने 2008 में पहला आईपीएल सीजन जीता था और SRH 2016 में चैंपियन बनी थी।

 धोनी-रोहित के बिना होगा एल क्लासिको

आज का मुकाबला खास इसलिए भी होगा क्योंकि दोनों सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा इस बार कप्तानी नहीं कर रहे हैं। दोनों दिग्गजों ने पिछले सीजन में कप्तानी छोड़ दी थी। हालांकि, फैंस को आज उनके बल्ले का जादू देखने की उम्मीद है। आज के सुपर संडे में फैंस को रोमांच और धमाकेदार क्रिकेट का डबल डोज़ मिलने वाला है।

आईपीएल का आगाज RCB की जीत से हुआ था

मालूम हो कि पिछले दिन आईपीएल 2025 का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच हुआ था। इस मुकाबले में RCB ने शानदार जीत दर्ज की थी। विराट कोहली ने इस मैच में अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी।