LATEST NEWS

  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों

  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन डीपीओ
  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में

  • Bihar News : पटना में सास की हत्या मामले में पुलिस ने दामाद को किया गिरफ्तार, जिन्दा कारतूस और चाकू किया बरामद
  • Bihar News : पटना में सास की हत्या मामले में पुलिस ने दामाद को किया गिरफ्तार, जिन्दा कारतूस

  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक, मूकदर्शक बना रेल प्रशासन
  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक,

  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत,

IND VS PAK: भारतीय टीम ने पाकिस्तान दौरे से किया इनकार, दोनों के देशों के बीच अब नहीं होंगे इस खेल के एक भी मुकाबले

IND VS PAK: भारत ने पाकिस्तान को एक और बड़ा झटका दे दिया है। भारत सरकार ने भारतीय टीम को इस मुकाबले के लिए पाकिस्तान जाने की इजाजत नहीं दी है।

India and Pakistan
India and Pakistan - फोटो : social media

IND VS PAK:  भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर क्रिकेट विवाद अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब दोनों देशों के बीच कबड्डी को लेकर नया मामला सामने आ गया है। ताजा विवाद के बाद भारतीय कबड्डी टीम ने पाकिस्तान में प्रस्तावित दोस्ताना सीरीज में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया है।

पाकिस्तान में नवंबर में होनी थी सीरीज

दोनों देशों के बीच यह दोस्ताना सीरीज 19 नवंबर से पाकिस्तान के करतारपुर, लाहौर और बहावलपुर में खेली जानी थी। सीरीज की शुरुआत 19 नवंबर को करतारपुर में होनी थी। इसके बाद 21 नवंबर को लाहौर और 23 नवंबर को बहावलपुर में मुकाबले खेले जाने थे।

भारत सरकार ने नहीं दी अनुमति

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत सरकार ने अपनी कबड्डी टीम को पाकिस्तान जाने की अनुमति नहीं दी है। इस फैसले से पाकिस्तान कबड्डी फेडरेशन (PKF) को बड़ा झटका लगा है। फेडरेशन के सचिव मोहम्मद सरवर राणा ने इस पर निराशा जाहिर करते हुए कहा कि हम भारतीय टीम की मेजबानी को लेकर बहुत उत्साहित थे, लेकिन अब यह जानकर दुख हुआ कि भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं आएगी।

ब्लाइंड क्रिकेट टीम का पाकिस्तान दौरा भी अधर में

PKF अब इसके विकल्प के तौर पर प्रदर्शनी मैचों के आयोजन पर विचार कर रहा है। सरवर राणा ने इसे कबड्डी को दोनों देशों में बढ़ावा देने का एक सुनहरा मौका गंवाना बताया। इसके अलावा भारत की ब्लाइंड क्रिकेट टीम का भी पाकिस्तान दौरा अब अधर में है। टीम को नवंबर के अंतिम सप्ताह में लाहौर और मुल्तान में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेना था, लेकिन अब तक भारत सरकार से इसके लिए अंतिम मंजूरी नहीं मिल सकी है।

NSIT
Nsmch