LATEST NEWS

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

Champions Trophy 2025 Final: ICC चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम ने बिखेरा जलवा तो गदगद हुए पीएम मोदी और सीएम नीतीश, राहुल गांधी के बयान की क्यों हो रही चर्चा जानिए...

Champions Trophy 2025 Final: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को ICC चैंपियंस ट्रॉफी में हराकर इतिहास रच दिया है। चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद देशभर में जश्न का माहौल है। पीएम मोदी और सीएम नीतीश ने भी टीम इंडिया को शुभकामना दी है।

ICC Champions Trophy
ICC Champions Trophy - फोटो : social media

Champions Trophy 2025 Final: भारतीय टीम ने रविवार को दुबई में इतिहास रच दिया। भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम की जीत के बाद पीएम मोदी, सीएम नीतीश सहित राहुल गांधी ने भी इंडिया टीम को जीत की बधाई दी। इंडिया टीम की जीत ने देश भर में जश्न का माहौल बना दिया है। होली से पहले भारत में दिपावली मनाई गई। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया पर ट्विट कर भारतीय टीम को शुभकामनाएं दी। सीएम नीतीश ने भी ट्विट कर भारतीय टीम को बधाई दी।  बता दें कि, इंडिया ने रविवार (10 मार्च) को न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया। यह तीसरी बार है जब भारत ने यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीती है। खास बात यह है कि अब तक कोई भी अन्य टीम इस टूर्नामेंट को तीन बार नहीं जीत पाई है।

पीएम मोदी ने दी बधाई

इस जीत के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर ट्विट कर कहा कि, "एक असाधारण खेल और एक असाधारण परिणाम ! ICC चैंपियंस ट्रॉफी घर लाने के लिए हमारी क्रिकेट टीम पर गर्व है। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। शानदार ऑल-राउंड प्रदर्शन के लिए हमारी टीम को बधाई।"

गदगद हुए सीएम नीतीश

सीएम नीतीश ने ट्विट कर लिखा कि, "चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार जीत हासिल करने पर भारतीय क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई। इस जीत पर पूरा देश हर्षित और गौरवान्वित है।" नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी भारतीय टीम को जीत की शुभकामनाएं दी। तेजस्वी यादव ने भारतीय टीम की चैंपियंस वाली तस्वीर साझा कर लिखा कि," हां, हमने दोबारा कर दिखाया"। 

राहुल गांधी की ट्विट की चर्चा

वहीं इस ऐतिहासिक जीत के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय टीम को बधाई दी। राहुल गांधी के ट्विट की चर्चा हो रही है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "शानदार जीत, लड़कों! आपने एक अरब से ज्यादा दिलों को गर्व से भर दिया। पूरे टूर्नामेंट में टीम इंडिया का दबदबा और सभी खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन वाकई प्रेरणादायक है। बधाई हो, चैंपियंस!"

NSIT
Nsmch

कांग्रेस ने साझा की जश्न की तस्वीरें

वहीं कांग्रेस पार्टी ने भी टीम इंडिया की इस जीत पर सोशल मीडिया पर दो पोस्ट किए। पहले पोस्ट में लिखा कि, "क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। हर देशवासी इस शानदार प्रदर्शन पर गर्व महसूस कर रहा है। पूरी टीम और हर खिलाड़ी के उम्दा खेल की बदौलत यह जीत मिली। सभी खिलाड़ियों को ढेरों बधाइयां!" अपने दूसरे पोस्ट में कांग्रेस ने रविंद्र जडेजा के उस विजयी चौके का वीडियो शेयर किया, जिसके बाद पूरी भारतीय टीम और दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में मौजूद भारतीय क्रिकेट फैंस खुशी से झूम उठे थे।

टीम इंडिया की दमदार जीत

फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कीवी टीम ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने जोरदार वापसी करते हुए न्यूजीलैंड को महज 251 रनों पर रोक दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की ओर से रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर जीत की नींव रख दी। रोहित शर्मा ने 83 गेंदों में 76 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और 'प्लेयर ऑफ द मैच' बने। टीम इंडिया ने एक ओवर शेष रहते ही लक्ष्य को हासिल कर लिया और इसके साथ ही तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया।