LATEST NEWS

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

ICC Champions Trophy 2025 Final: हम होस्ट कर रहे और हमारा ही... अपने मुल्क 'पाकिस्तान' पर भड़के शोएब अख्तर, PCB की हरकत से हुए नाराज

ICC Champions Trophy 2025 Final: पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर ने चैंपियंस ट्रॉफी में पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान किसी पाकिस्तान अधिकारी के नहीं रहने पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान ही होस्ट था और उसी के...

शोएब अख्तर
Shoaib Akhtar got angry on PCB- फोटो : social media

ICC Champions Trophy 2025 Final: चैंपियंस ट्रॉफी को भारतीय टीम ने अपने नाम कर लिया है। भारतीय टीम ने दुबई में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर खिताब को अपने नाम कर लिया है। लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले के बाद PCB की हरकत चर्चा की विषय बन गई है। दरअसल, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आधिकारिक मेजबान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) था, लेकिन फाइनल मुकाबले और पुरस्कार वितरण समारोह में PCB का कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं था। इस बात पर पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कड़ी नाराजगी जताई है।

भारत ने जीती ट्रॉफी, लेकिन PCB का कोई प्रतिनिधि मौजूद नहीं

हालांकि, टूर्नामेंट के आधे से ज्यादा मैच पाकिस्तान में खेले गए थे, लेकिन टीम इंडिया के सभी मुकाबले दुबई में आयोजित किए गए, जिसमें फाइनल मैच भी शामिल था। जब चैंपियंस ट्रॉफी की पुरस्कार वितरण समारोह (Prize Distribution Ceremony) हुई, तो स्टेज पर न तो PCB का कोई अधिकारी था और न ही कोई पाकिस्तानी प्रतिनिधि।

शोएब अख्तर ने जताई नाराजगी

पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर ने इस घटना को अजीब और निराशाजनक बताया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कहा कि, "आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी हिंदुस्तान ने जीत ली, लेकिन सबसे अजीब बात यह रही कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का कोई नुमाइंदा फाइनल समारोह में मौजूद नहीं था। पाकिस्तान इस टूर्नामेंट का मेजबान था, तो PCB के किसी प्रतिनिधि को यहां जरूर होना चाहिए था। आखिर ट्रॉफी देने के लिए कोई क्यों नहीं आया? क्या PCB को जानबूझकर नहीं बुलाया गया या फिर उन्होंने खुद आने से इनकार कर दिया?"

PCB की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल

शोएब अख्तर ने PCB की इस गैरमौजूदगी को 'वर्ल्ड स्टेज' पर बड़ी चूक करार दिया। उन्होंने कहा कि ICC और BCCI के अधिकारी पुरस्कार समारोह में मौजूद थे, लेकिन पाकिस्तान का कोई प्रतिनिधि नजर नहीं आया। यह सवाल उठ रहा है कि PCB अधिकारी जानबूझकर नहीं आए या ICC ने उन्हें आमंत्रित ही नहीं किया? इसको लेकर अब चर्चाएं तेज हो गई हैं। फिलहाल PCB की ओर से इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन क्रिकेट फैंस और पूर्व खिलाड़ी इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठा रहे हैं। आने वाले दिनों में यह स्पष्ट हो सकता है कि PCB की अनुपस्थिति के पीछे क्या कारण था।

NSIT
Nsmch