LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

IPL 2025 - आईपीएल शुरू होने से पहले बिक गई गुजरात टाइंटस, बीसीसीआई ने दी मंजूरी, जानें कौन है टीम का नया मालिक

IPL 2025 - इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन शुरू होने से पहले ही एक बार की चैंपियन रही गुजरात टाइंटस का सौदा हो गया है। स्वास्थ्य और ऊर्जा क्षेत्र में काम कर रही बड़ी कंपनी ने टीम के 67 परसेंट हिस्सेदारी का अधिग्रहण कर लिया है।

IPL 2025 - आईपीएल शुरू होने से पहले बिक गई गुजरात टाइंटस, बी

PATNA - आईपीएल शुरू होने में जहां चार दिन बाकी है। वहीं दुनिया के सबसे क्रिकेट लीग से बड़ी खबर सामने आ गई है। एक बार की चैंपियन रह चुकी गुजरात टाइटंस का सौदा हो गया है। जहां पहले टीम पर पहले इरेलिया स्पोर्ट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का एकाधिकार था। वहीं अब आईपीएल की फ्रेंचाइची टीम के 67 परसेंट हिस्सेदारी अहमदाबाद स्थित कारोबारी समूह टॉरेंट ग्रुप खरीद लिया है। टॉरेंट ग्रुप ने एक बयान में कहा कि गुजरात टाइटंस में हिस्सेदारी की खरीद को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) सहित सभी आवश्यक मंजूरी मिल गई है। हालांकि, लेन-देन के हिस्से के रूप में इरेलिया के पास 33 प्रतिशत की अल्पांश हिस्सेदारी बनी रहेगी, जिससे इस फ्रेंचाइजी के साथ उसका जुड़ाव बरकरार रहेगा।

स्वास्थ्य और ऊर्जा क्षेत्र में काम करती है कंपनी

टॉरेंट ग्रुप ने गुजरात टाइटंस की नियंत्रक हिस्सेदारी को इरेलिया कंपनी पीटीई लिमिटेड से हासिल किया है जिसका स्वामित्व फिलहाल निजी इक्विटी कोष सीवीसी के पास है। स्वास्थ्य सेवा और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े समूह ने बयान में कहा, ‘‘जरूरी शर्तों को पूरा करने के साथ ही अब अधिग्रहण सफलतापूर्वक पूरा हो गया है।’’ हालांकि, टॉरेंट ग्रुप ने इस अधिग्रहण सौदे से जुड़े वित्तीय विवरण का खुलासा नहीं किया है। 

Diarch GO

2021 में हुई थी आईपीएल में इंट्री

सीवीसी कैपिटल पार्टनर्स ने वर्ष 2021 में गुजरात टाइटंस फ्रेंचाइजी को 5,600 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस टीम ने अपने पहले सत्र में ही आईपीएल का खिताब जीतकर शानदार आगाज किया था। टॉरेंट ग्रुप ने 12 फरवरी को इस सौदे के लिए पक्के समझौते पर हस्ताक्षर करने की घोषणा की थी। यह अधिग्रहण भारत के तेजी से बढ़ते खेल क्षेत्र में टॉरेंट समूह के प्रवेश को दर्शाता है।

टॉरेंट दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग आईपीएल से जुड़ने वाला नया कॉरपोरेट समूह है। आईपीएल में फिलहाल 10 टीमें मौजूद हैं जिनमें से अधिकांश टीमों का स्वामित्व बड़ी कंपनियों के पास है। देश के 10 प्रमुख शहरों या राज्यों के नाम पर गठित इन टीमों का स्वामित्व बड़े भारतीय समूहों (रिलायंस इंडस्ट्रीज, जेएसडब्ल्यू ग्रुप, जीएमआर ग्रुप, आरपी संजीव गोयनका ग्रुप), बहुराष्ट्रीय कंपनियों (यूनाइटेड स्पिरिट्स के माध्यम से डियाजियो पीएलसी) और अतिसमृद्ध भारतीयों के पारिवारिक कार्यालयों के पास है।

NSIT
Nsmch