LATEST NEWS

  • छात्र जेडीयू की जिला व विश्वविद्यालय अध्यक्षों की सूची जारी, अमित शर्मा को फिर मिली गयाजी की जिम्मेदारी
  • छात्र जेडीयू की जिला व विश्वविद्यालय अध्यक्षों की सूची जारी, अमित शर्मा को फिर मिली गयाजी की जिम्मेदारी

  • राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: गुजरात के केवड़िया में बिहार के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मिथिला पाग से हुआ स्वागत
  • राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: गुजरात के केवड़िया में बिहार के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मिथिला पाग से

  • औरंगाबाद में ‘अरनव तूफान’ का कहर: 48 घंटे की लगातार बारिश से 50% से अधिक धान की फसल बर्बाद, किसानों की बढ़ी मुश्किलें
  • औरंगाबाद में ‘अरनव तूफान’ का कहर: 48 घंटे की लगातार बारिश से 50% से अधिक धान की फसल

  • 24 नवंबर को ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’ का होगा भव्य आयोजन, मंत्री लेशी सिंह को मिली प्रदेश संयोजक की बड़ी जिम्मेदारी
  • 24 नवंबर को ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’ का होगा भव्य आयोजन, मंत्री लेशी सिंह को मिली प्रदेश

  • एसपी ने अमरपुर थाने का किया औचक निरीक्षण: जेल से छूटे अपराधियों पर सख्त निगरानी और रात्रि गश्ती बढ़ाने का दिए निर्देश
  • एसपी ने अमरपुर थाने का किया औचक निरीक्षण: जेल से छूटे अपराधियों पर सख्त निगरानी और रात्रि गश्ती

इस बार चैंपियंस ट्रॉफी के विजेता टीम की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, इनामी राशि में हुआ जबरदस्त इजाफा, आकंड़ा जान चौंक जाएंगे आप

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की पुरस्कार राशि में 53% की बढ़ोतरी की गई है। विजेता टीम को 20 करोड़ रुपये और उपविजेता को 9.72 करोड़ रुपये मिलेंगे। जानें टूर्नामेंट की पूरी जानकारी।

इस बार चैंपियंस ट्रॉफी के विजेता टीम की हो जाएगी बल्ले-बल्ले
champions trophy - फोटो : social media

champions trophy 2025:चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन 19 फरवरी से पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होने जा रहा है। इस बार टूर्नामेंट की पुरस्कार राशि में 53 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी की गई है, जिससे कुल 60 करोड़ रुपये (6.9 मिलियन डॉलर) की राशि पुरस्कारों के रूप में वितरित की जाएगी।

विजेता और उपविजेता टीमों को मिलेंगे करोड़ों

इस बार चैंपियंस ट्रॉफी की विजेता टीम को लगभग 20 करोड़ रुपये का इनाम मिलेगा, जबकि उपविजेता टीम को 9.72 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों को 4.86 करोड़ रुपये मिलेंगे।

पुरस्कार राशि का वितरण इस प्रकार होगा:

विजेता टीम: 20 करोड़ रुपये

उपविजेता टीम: 9.72 करोड़ रुपये

सेमीफाइनल में हारने वाली टीम: 4.86 करोड़ रुपये

ग्रुप चरण में जीतने पर प्रत्येक टीम: 30 लाख रुपये

पांचवें और छठे स्थान पर रहने वाली टीम: 3 करोड़ रुपये

सातवें और आठवें स्थान पर रहने वाली टीम: 1 करोड़ 2 लाख रुपये

गारंटी राशि (सभी टीमों के लिए): 1 करोड़ 8 लाख रुपये

भारतीय टीम के मैच दुबई में होंगे

पाकिस्तान 29 साल बाद किसी आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है। हालांकि, सुरक्षा कारणों से भारतीय टीम पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी। भारत अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा, और भारतीय टीम का पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ होगा।टूर्नामेंट के पाकिस्तान में होने वाले मैच कराची, लाहौर और रावलपिंडी में खेले जाएंगे।

NSIT
Nsmch

आठ साल बाद वापसी कर रही चैंपियंस ट्रॉफी

चैंपियंस ट्रॉफी की आठ साल बाद वापसी हो रही है। आखिरी बार इस टूर्नामेंट का आयोजन 2017 में हुआ था। इसके बाद कोविड-19 और अन्य कारणों से यह स्थगित हो गया था। टूर्नामेंट की शुरुआत 1998 में हुई थी और पहले इसका आयोजन हर दो साल में होता था। महिला चैंपियंस ट्रॉफी का टी-20 प्रारूप 2027 में शुरू होगा।