LATEST NEWS

  • RJDs Support Base Among Upper Castes
  • सवर्णों में बढ़ रही तेजस्वी यादव की पैठ! RJD के MLC में सबसे ज्यादा भूमिहार, ब्राह्मण-राजपूत, BJP-JDU के

  • BPSC Assistant Professor Recruitment
  • BPSC ने दिया बड़ा झटका, 1711 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की भर्ती रद्द की, अभ्यर्थियों को करना होगा

  • Bihar Education News
  • Bihar Education News: वेतन घोटाले के बाद शिक्षा विभाग सख्त, DEO के पत्र से शिक्षकों में इस

  • Illegal Firecrackers in Patna
  • दिवाली से पहले पटना सिटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख के अवैध पटाखे जब्त

  • Bihar Electricity Connection New Charges Effective From November 1
  • Bihar Electricity Connection: बिहार में बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा, 1 नवंबर से उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा

छात्र जेडीयू की जिला व विश्वविद्यालय अध्यक्षों की सूची जारी, अमित शर्मा को फिर मिली गयाजी की जिम्मेदारी

अमित शर्मा पर जदयू ने एकबार फिर भरोसा जताते हुए गयाजी जिला छात्र जेडीयू के अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। अमित शर्मा ने इसे लेकर पार्टी नेतृत्व और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार जताया है....

छात्र जेडीयू की जिला व विश्वविद्यालय अध्यक्षों की सूची जारी,
अमित शर्मा फिर बने गयाजी जिला छात्र जेडीयू के अध्यक्ष- फोटो : नरोत्तम कुमार

patna  : जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने अपने छात्र प्रकोष्ठ के जिला एवं विश्वविद्यालय अध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है। जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की सहमति के उपरांत छात्र जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष धीरज कुमार ने यह सूची जारी की, जिसमें राज्य के 47 जिला संगठनों के अध्यक्षों के साथ-साथ विभिन्न विश्वविद्यालयों के अध्यक्षों के नाम शामिल किए गए हैं।

अमित शर्मा पर पार्टी ने फिर जताया भरोसा

जारी सूची के अनुसार, गयाजी जिला छात्र जेडीयू के अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी एक बार फिर अमित शर्मा को सौंपी गई है। अमित शर्मा लंबे समय से पार्टी और संगठन से जुड़े रहे हैं और पूर्व में भी इस पद का दायित्व कुशलतापूर्वक निभा चुके हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव, सक्रियता और पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने पुन: उन पर अपना विश्वास जताया है।

संगठन की मजबूती और छात्र हितों के लिए काम करने का संकल्प

दोबारा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर अमित शर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, छात्र प्रकोष्ठ के प्रभारी रुहेल रंजन तथा छात्र जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष धीरज कुमार के प्रति गहरा आभार प्रकट किया। 

उन्होंने प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि वे संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के साथ-साथ छात्रों की समस्याओं व हितों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे।

NSIT
Nsmch

नरोत्तम की रिपोर्ट