LATEST NEWS

  • RJDs Support Base Among Upper Castes
  • सवर्णों में बढ़ रही तेजस्वी यादव की पैठ! RJD के MLC में सबसे ज्यादा भूमिहार, ब्राह्मण-राजपूत, BJP-JDU के

  • BPSC Assistant Professor Recruitment
  • BPSC ने दिया बड़ा झटका, 1711 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की भर्ती रद्द की, अभ्यर्थियों को करना होगा

  • Bihar Education News
  • Bihar Education News: वेतन घोटाले के बाद शिक्षा विभाग सख्त, DEO के पत्र से शिक्षकों में इस

  • Illegal Firecrackers in Patna
  • दिवाली से पहले पटना सिटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख के अवैध पटाखे जब्त

  • Bihar Electricity Connection New Charges Effective From November 1
  • Bihar Electricity Connection: बिहार में बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा, 1 नवंबर से उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा

राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: गुजरात के केवड़िया में बिहार के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मिथिला पाग से हुआ स्वागत

गुजरात के केवड़िया में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस में बिहार पर्यटन विभाग ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई है। इस मौके पर बिहार पर्यटन विभााग द्वारा लगाए गए स्टॉल पर पीएम मोदी पहुंचे, जहां उनका मिथिला पाग और शाल भेंटकर स्वागत किया गया....

राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: गुजरात के केवड़िया में बिहार के स्
केवड़िया में बिहार के स्टॉल पर पहुंचे पीएम मोदी- फोटो : रिपोर्टर

Gujrat/Patna : राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के केवड़िया में आयोजित भव्य समारोह में बिहार पर्यटन विभाग ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटित इस आयोजन में देश की एकता, अखंडता और 'विविधता में एकता' के संदेश को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया गया।

प्रधानमंत्री का मिथिला पाग और शॉल से अभिनंदन

कार्यक्रम के दौरान बिहार के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार पर्यटन विभाग द्वारा पारंपरिक मिथिला पाग और शॉल भेंटकर भव्य स्वागत किया गया। पीएम मोदी ने पर्यटन विभाग द्वारा लगाए स्टॉल की बड़े ही बारीकी देखा और बिहार की कला की सराहना की।

बिहार की लोककला और हस्तशिल्प का जीवंत प्रदर्शन

राष्ट्रीय मंच पर बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन की असीम संभावनाओं को प्रदर्शित किया गया। स्टॉल पर मधुबनी चित्रकला का जीवंत (लाइव) प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही 'एक जिला एक उत्पाद' (ODOP) योजना के तहत मिथिलांचल का मखाना, सिक्की कला, टिकुली कला और पत्थरकट्टी शिल्प की खूबसूरत कलाकृतियों ने आगंतुकों का ध्यान आकर्षित किया।

प्रमुख धार्मिक व ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों की झलक

बिहार के प्रमुख पर्यटन केंद्रों को भी स्टॉल के माध्यम से उकेरा गया। इनमें बोधगया का विश्व प्रसिद्ध महाबोधि मंदिर, सीतामढ़ी स्थित मां जानकी पुनौराधाम मंदिर, औरंगाबाद का ऐतिहासिक देव सूर्य मंदिर और विश्व धरोहर प्राचीन नालंदा महाविहार के पुरातात्विक स्थल मुख्य आकर्षण रहे।

NSIT
Nsmch

इसके अतिरिक्त, बिहार के पारंपरिक और स्वादिष्ट व्यंजनों का भी प्रदर्शन किया गया, जिससे देश-विदेश से पहुंचे आगंतुकों को राज्य की समृद्ध पाक-संस्कृति (Culinary Culture) से रूबरू होने का अवसर मिला।

ब्यूरो रिपोर्ट