LATEST NEWS

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

Champions Trophy 2025 Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज होगा महामुकाबला, दुबई में होगी भिड़ंत, जानिए मौसम और पिच का हाल

Champions Trophy 2025 Final: आज दुबई में दोपहर 2 बजे से भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। आइए जानते हैं मैच से जुड़ी कुछ बातों को...

India vs New Zealand
Champions Trophy 2025 final - फोटो : social media

Champions Trophy 2025 Final:  चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। यह रोमांचक भिड़ंत दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 2:30 बजे (भारतीय समयानुसार) से शुरू होगी। दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में दूसरी बार आमने-सामने होंगी। पिछले मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रनों से हराया था। भारत ने अब तक दुबई में खेले गए 10 वनडे मुकाबलों में से 9 जीते हैं, जबकि 1 मैच टाई रहा। यहां की स्लो पिच स्पिनर्स के लिए मददगार साबित हो सकती है, जो भारतीय टीम के लिए फायदेमंद रहेगा।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 119 वनडे मुकाबले खेले गए हैं। इसमें भारत ने 61 और न्यूजीलैंड ने 50 मैच जीते हैं। 7 मैचों का कोई परिणाम नहीं निकला, जबकि 1 मुकाबला टाई रहा। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले 6 वनडे लगातार जीते हैं।

दुबई का मौसम

रविवार को दुबई में मौसम गर्म और आंशिक रूप से बादलों वाला रहेगा। तापमान 24 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि हवा 17 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। 

पिच और टॉस रिपोर्ट

दुबई की पिच बल्लेबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो रही है। अब तक खेले गए 4 चैंपियंस ट्रॉफी मुकाबलों में सिर्फ 1 बार 250+ स्कोर बना है। स्पिनर्स को पिच से मदद मिलने की उम्मीद है, जिससे भारत को फायदा मिल सकता है। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम का जीत का रिकॉर्ड बेहतर है। भारत ने यहां अपने पिछले 4 में से 3 मैच लक्ष्य का पीछा करते हुए जीते हैं। अब तक 62 वनडे मुकाबलों में पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 23 और दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीम ने 37 मैच जीते हैं। यहां का हाईएस्ट वनडे स्कोर 355/5 (इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान, 2015) रहा है।

NSIT
Nsmch

कौन बनेगा चैंपियन?

भारत अपनी मजबूत स्पिन आक्रमण और शानदार फॉर्म के साथ खिताब जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। हालांकि, न्यूजीलैंड की टीम को कम नहीं आंका जा सकता, जो बड़े मैचों में उलटफेर करने में माहिर रही है। आज का मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती।

न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), विल यंग, रचिन रवींद्र, केन विलियम्सन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, विलियम ओरूर्क।