LATEST NEWS

  • पटना में बेखौफ अपराधियों का तांडव: क्लिनिक में काम करने वाली महिला मेड को मारी गोली, हालत गंभीर
  • पटना में बेखौफ अपराधियों का तांडव: क्लिनिक में काम करने वाली महिला मेड को मारी गोली, हालत गंभीर

  • बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों का तबादला और अतिरिक्त प्रभार, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना
  • बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों का तबादला और अतिरिक्त प्रभार, सामान्य प्रशासन विभाग ने

  • Bihar News : बक्सर के खनिता में महावीरी पूजा महोत्सव की धूम, लंगड़ा ब्यास और बूढ़ा ब्यास के दुगोला मुकाबले ने बांधा समां
  • Bihar News : बक्सर के खनिता में महावीरी पूजा महोत्सव की धूम, लंगड़ा ब्यास और बूढ़ा ब्यास के

  • बंगाल के मंत्री उमेश राय कल पहुंचेंगे मुजफ्फरपुर: दुर्गापूजा भगदड़ में जान गंवाने वाले पिता-पुत्र के परिजनों से करेंगे मुलाकात, सौंपेंगे सहायता राशि का चेक
  • बंगाल के मंत्री उमेश राय कल पहुंचेंगे मुजफ्फरपुर: दुर्गापूजा भगदड़ में जान गंवाने वाले पिता-पुत्र के परिजनों से

  • Bihar News : बिहार में पेयजल सुविधाओं के विस्तार के लिए नाबार्ड ने 1774.98 करोड़ की परियोजना को दी मंजूरी, सीएम सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी का जताया आभार
  • Bihar News : बिहार में पेयजल सुविधाओं के विस्तार के लिए नाबार्ड ने 1774.98 करोड़ की परियोजना को

भारत में T20 वर्ल्ड कप नहीं खेलेगा बांग्लादेश, मुस्तफिजुर रहमान ने IPL से बाहर किए जाने पर बढ़ी तकरार

बीसीसीआई के निर्देश पर मुस्तफिजुर रहमान को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) से बाहर किए जाने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला लिया है

 T20 World Cup
T20 World Cup- फोटो : news4nation

T20 World Cup : बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने भारत में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में नहीं खेलने का फैसला किया है. बीसीबी का यह निर्णय बीसीसीआई के निर्देश पर मुस्तफिजुर रहमान को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) से बाहर किए जाने के बाद आया है. इतना ही नहीं बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को बांग्लादेश के खेल मंत्रालय ने निर्देश दिया है कि वह अपनी टीम के टी20 वर्ल्ड कप लीग मैचों को भारत से श्रीलंका में शिफ्ट करने की कोशिश करे. उसने बीसीसीआई के निर्देश पर मुस्तफिजुर रहमान को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) से बाहर किए जाने के बाद खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है. इसके अलावा बांग्लादेश में आईपीएल के प्रसारण पर भी रोक लगाने की तैयारी है. 

शाहरुख खान की आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्तफिजुर को 9.20 करोड़ रुपये में आईपीएल खरीदा था. हालांकि बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा के बाद भारत में बड़े स्तर पर बांग्लादेश के खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने का विरोध होने लगा. इसी के बाद बीसीसीआई ने  मुस्तफिजुर रहमान को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) से बाहर किए जाने को लेकर केकेआर को निर्देश दिया. 

मौजूदा समय में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के प्रमुख भी जय शाह हैं जो भारत के गृह मंत्री अमित शाह के बेटे हैं. अब बांग्लादेश चाहता है कि टी-20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश टीम के जो मैच भारत में होने थे उसे श्रीलंका में स्थानांतरण किया जाए. इसे लेकर बांग्लादेश के खेल विभाग ने बीसीबी को निर्देश दिया है. बांग्लादेश के चार लीग मैच  टी-20 वर्ल्ड कप में भारत में होने हैं.  इनमें से तीन मैच कोलकाता में और एक मुंबई में निर्धारित है. 

बांग्लादेश के वर्ल्ड कप मैच श्रीलंका में करवाए जाएं

बांग्लादेश के मौजूदा शासन के सरकारी सलाहकार आसिफ नजरुल  ने अपने फेसबुक पेज पर बंगाली में लिखा, ” खेल मंत्रालय के प्रभारी सलाहकार के तौर पर मैंने क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को निर्देश दिया है कि वे पूरे मामले को लिखित में दें और आईसीसी को बताए। बोर्ड को यह साफ करना होगा कि अगर कोई बांग्लादेशी क्रिकेटर अनुबंध होने के बावजूद भारत में नहीं खेल सकता तो बांग्लादेश की राष्ट्रीय टीम वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत जाने में सुरक्षित महसूस नहीं कर सकती। मैंने बोर्ड को यह भी निर्देश दिया है कि वे औपचारिक रूप से अनुरोध करें कि बांग्लादेश के वर्ल्ड कप मैच श्रीलंका में करवाए जाएं।”

NSIT
Nsmch