LATEST NEWS

  • Bihar Crime: बेखौफ अपराधियों ने पुजारी को मारी गोली, सड़क किनारे ईंटों के ढेर के पास मिला शव
  • Bihar Crime: बेखौफ अपराधियों ने पुजारी को मारी गोली, सड़क किनारे ईंटों के ढेर के पास मिला शव

  • IRCTC Money Laundering Case
  • लालू यादव से जुड़े आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, पत्नी राबड़ी

  • Bihar NIA Raid: AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता संदीप कुमार सिन्हा गिरफ्तार
  • Bihar NIA Raid: AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता संदीप कुमार सिन्हा

  • Anant Singh  bail cancelled
  • Anant singh:अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, दुलारचंद यादव हत्याकांड में जमानत रद्द, 1 दिसंबर

  • Sanjay Jha Breaks Silence on Lalan Singh
  • Bihar Politics: जदयू में डैमेज कंट्रोल शुरु , ललन सिंह विवाद पर संजय झा ने दिया बड़ा बयान

Bihar News : मोतिहारी में जिप सदस्य हत्याकांड का आरोपी कोर्ट से हुआ फरार, भगाने में मददगार सिपाही को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bihar News : मोतिहारी में जिला परिषद हत्याकांड के अभियुक्त को न्यायलय में पेशी के दौरान भगाने वाले सिपाही को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है......पढ़िए आगे

Bihar News : मोतिहारी में जिप सदस्य हत्याकांड का आरोपी कोर्ट
कैदी को भगानेवाला सिपाही गिरफ्तार - फोटो : HIMANSHU

MOTIHARI : पूर्वी चम्पारण जिले से एक बड़ी लापरवाही और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जिला परिषद सदस्य हत्याकांड के एक गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेशी के दौरान भगा दिया गया। नगर थाना कांड संख्या-369/24 (हत्या कांड) में गिरफ्तार अभियुक्त हरिशंकर पासवान (पिता-विश्वनाथ पासवान, निवासी-मधुमालती, वार्ड-12, थाना-सुगौली, जिला-पूर्वी चम्पारण) को पुलिस हिरासत में न्यायालय में पेशी हेतु लाया गया था, इसी दौरान वह न्यायिक हिरासत से फरार हो गया।

घटना के तुरंत बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए हाजत प्रभारी पु०नि० धर्मवीर भारती द्वारा इसकी गहन जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच, न्यायालय परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस सिपाही/191 निरंजन पासवान (पिता-चंद्रिका पासवान, निवासी-पलानकी साखी, थाना-कोच, जिला-गया) की सीधी संलिप्तता सामने आई।

जांच के दौरान यह चौंकाने वाला तथ्य प्रकाश में आया कि सिपाही निरंजन पासवान ने अपने निजी लाभ और स्वार्थ की प्राप्ति के उद्देश्य से सुनियोजित तरीके से अभियुक्त को न्यायिक हिरासत से फरार कराने में पूरा सहयोग किया था। इस गंभीर कृत्य और लापरवाही के पुख्ता प्रमाण मिलने के बाद, आरोपी सिपाही को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस पूरे मामले के संदर्भ में नगर थाना में नया कांड संख्या-1049/26 दर्ज कर लिया गया है और पुलिस द्वारा आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी सिपाही के अलावा इस घटना में संलिप्त अन्य संभावित अपराधकर्मियों और सहयोगियों की भूमिका की भी बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि इसमें शामिल सभी चेहरों को बेनकाब किया जा सके। न्यायालय परिसर जैसे संवेदनशील और सुरक्षा वाले इलाके से हत्या के आरोपी के इस तरह फरार होने की घटना ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बहरहाल, पुलिस प्रशासन इस मामले में बेहद सख्त रुख अपनाते हुए फरार अभियुक्त की दोबारा गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रहा है और दोषी खाकीधारी पर शिकंजा कस दिया है।

NSIT
Nsmch

हिमांशु की रिपोर्ट