LATEST NEWS

  • एसपी ने अमरपुर थाने का किया औचक निरीक्षण: जेल से छूटे अपराधियों पर सख्त निगरानी और रात्रि गश्ती बढ़ाने का दिए निर्देश
  • एसपी ने अमरपुर थाने का किया औचक निरीक्षण: जेल से छूटे अपराधियों पर सख्त निगरानी और रात्रि गश्ती

  • पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी: 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, दिए कई अहम निर्देश
  • पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी: 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, दिए कई अहम

  • 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के माध्यम से भागलपुर में 2 नवंबर को भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन करेंगे शिरकत
  • 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के माध्यम से भागलपुर में 2 नवंबर को भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय

  • पटना के व्यस्त बोरिंग रोड चौराहे पर डिजिटल स्क्रीन में लगी आग, दमकल की 4-5 गाड़ियों ने पाया काबू
  • पटना के व्यस्त बोरिंग रोड चौराहे पर डिजिटल स्क्रीन में लगी आग, दमकल की 4-5 गाड़ियों ने पाया

  • राजस्व संग्रहण में फिसड्डी 10 से अधिक DTO पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत का कड़ा एक्शन : शो-कॉज जारी, त्योहारों को लेकर दिए कई अहम निर्देश
  • राजस्व संग्रहण में फिसड्डी 10 से अधिक DTO पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत का कड़ा एक्शन : शो-कॉज

STUDENT SUICIDE IN KOTAकोटा में NEET की तैयारी कर रहे एक और स्टूडेंट ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा - मम्मी पापा खुश रहो

STUDENT SUICIDE IN KOTA एजुकेशन हब कोटा में बुधवार देर रात नीट के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। वह मिर्जापुर का रहनेवाला था और कोटा में अपनी चचेरी बहन के साथ पीजी में रहता था।

STUDENT SUICIDE IN KOTAकोटा में NEET की तैयारी कर रहे एक और

KOTA - देश के सबसे बड़े एजुकेशन हब कोटा में फिर एक स्टूडेंट ने आत्महत्या का रास्ता चुना है। यहां हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रहे यूपी के मिर्जापुर ने अपने कमरे में फांसी लगा लगी। मृत छात्र का नाम  आशुतोष चौरसिया बताया गया है।  पुलिस ने बताया कि परिजनों के आने के बाद कोटा में शव का पोस्टमार्टम किया जायेगा। बता दें कि इस साल कोटा में अब तक 13 छात्र आत्महत्या कर चुके हैं।

मामले में  सीआई नरेश कुमार मीणा ने बताया कि आशुतोष (20) दूसरी बार कोटा में नीट की तैयारी करने आया था। उसकी बुआ की लड़की भी नीट की स्टूडेंट है। दोनों शास्त्री नगर के एक ही पीजी में रह रहे थे। बुधवार शाम को करीब 8 बजे कोचिंग से लौटी बहन ने भाई के रूम का गेट खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला।

बहन दरवाज खोलने की करती रही कोशिश

इस बीच आशुतोष के मम्मी-पापा भी उसे लगातार कॉल कर रहे थे, लेकिन कोई रिस्पांस नहीं था। आशुतोष की बहन रोते हुए भाई को काफी देर तक आवाज देती रही। फिर उसने पीजी संचालक को जानकारी दी। ऑनर ने भी गेट खुलवाने की काफी कोशिश की। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गेट तोड़ा तो आशुतोष पंखे पर झूलता मिला।

बहन गई थी कोचिंग

बता दें कि आशुतोष बुधवार को भी कोचिंग गया था। दोपहर करीब 2 बजे कोचिंग से लौटने के बाद वह कमरे से बाहर नहीं निकला। उसकी बहन शाम के बैच में कोचिंग जाती थी। इसलिए रात को जब वह पीजी में वापस आई और खाना खाने के बाद भाई के कमरे में पहुंची तब मामले का खुलासा हुआ। 

NSIT
Nsmch

छात्र का सुसाइड नोट मिला

छात्र के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें उसने लिखा है मम्मी-पापा आप खुश रहो। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आशुतोष पढ़ने में काफी होशियार था और कोचिंग में भी उसके अच्छे नंबर आ रहे थे। हालांकि, वह न्यूरो की समस्या से ग्रसित था जिसका उसका इलाज चल रहा था। बीमारी को लेकर वह जरूर परेशान रहता था।