LATEST NEWS

  • छात्र जेडीयू की जिला व विश्वविद्यालय अध्यक्षों की सूची जारी, अमित शर्मा को फिर मिली गयाजी की जिम्मेदारी
  • छात्र जेडीयू की जिला व विश्वविद्यालय अध्यक्षों की सूची जारी, अमित शर्मा को फिर मिली गयाजी की जिम्मेदारी

  • राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: गुजरात के केवड़िया में बिहार के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मिथिला पाग से हुआ स्वागत
  • राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: गुजरात के केवड़िया में बिहार के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मिथिला पाग से

  • औरंगाबाद में ‘अरनव तूफान’ का कहर: 48 घंटे की लगातार बारिश से 50% से अधिक धान की फसल बर्बाद, किसानों की बढ़ी मुश्किलें
  • औरंगाबाद में ‘अरनव तूफान’ का कहर: 48 घंटे की लगातार बारिश से 50% से अधिक धान की फसल

  • 24 नवंबर को ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’ का होगा भव्य आयोजन, मंत्री लेशी सिंह को मिली प्रदेश संयोजक की बड़ी जिम्मेदारी
  • 24 नवंबर को ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’ का होगा भव्य आयोजन, मंत्री लेशी सिंह को मिली प्रदेश

  • एसपी ने अमरपुर थाने का किया औचक निरीक्षण: जेल से छूटे अपराधियों पर सख्त निगरानी और रात्रि गश्ती बढ़ाने का दिए निर्देश
  • एसपी ने अमरपुर थाने का किया औचक निरीक्षण: जेल से छूटे अपराधियों पर सख्त निगरानी और रात्रि गश्ती

कलेक्ट्रेट परिसर के सामने नायब तहसीलदार ने की फांसी लगाकर की खुदकुशी, बेटियों के नाम लिखा सुसाइड नोट

RAJSTHAAN NEWS - करौली जिले में शनिवार नायब तहसीलदार ने आत्महत्या कर ली। उनका शव कलेक्ट्रेट परिसर के सामने बने के सामने सिटी पार्क में पेड़ से लटका हुआ मिला। सुबह पार्क में घूमने आए लोगों को शव दिखा, इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

 कलेक्ट्रेट परिसर के सामने नायब तहसीलदार ने की फांसी लगाकर क
करौली में नायब तहसीलदार ने की खुदकुशी.- फोटो : NEWS4NATION

DESK - राजस्थान के करौली जिले में शनिवार नायब तहसीलदार ने आत्महत्या कर ली। उनका शव  कलेक्ट्रेट परिसर के सामने बने  के सामने सिटी पार्क में पेड़ से लटका हुआ मिला। सुबह पार्क में घूमने आए लोगों को शव दिखा, इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मृत नायब तहसीलदार की पहचान  राजेंद्र सिंह के रूप में की गई थी। बताया गया कि 5 दिन पहले ही धौलपुर से करौली ट्रांसफर हुआ था।

मामले में डीएसपी अनुज शुभम ने बताया कि जांच के दौरान हम करौली में उनके किराए के घर पहुंचे तो पर्स में सुसाइड नोट मिला। उसमें लिखा था कि बीमारी के कारण मैं परेशान हूं। शायद बीमारी के चलते ही सुसाइड किया है। परिजन की ओर से जो रिपोर्ट दी जाएगी, उसी के आधार पर कार्रवाई को आगे बढ़ाएंगे।

बेटियों के नाम लिखा नोट

मरने से पहले राजेंद्र सिंह का लिखा एक सुसाइड नोट पुलिस को मिला है। यह बड़ी बेटी प्रीति (बुलबुल) के नाम लिखा एक लेटर था। इसमें राजेंद्र ने बीमारी से तंग आकर यह कदम उठाने के साथ छोटी बहन और चचेरे भाई का ध्यान रखने की बात लिखी। साथ ही चार बैंक अकाउंट की डिटेल शेयर की।

भाई ने मौत पर जताई हैरानी

भरतपुर जिले के हलैना थाना इलाके के वाई गांव में रहने वाले बड़े भाई अतर सिंह ने बताया कि राजेंद्र की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी प्रीति (24) और छोटी अंजू (22) हैं। दोनों बेटियां पढ़ रही हैं। हम खुद अचंभे में हैं कि यह घटना क्यों हुई। राजेंद्र की पत्नी यहीं वाई गांव में दोनों बेटियों के साथ अलग मकान में रहती थीं।

NSIT
Nsmch