LATEST NEWS

  • Begusarai Man Arrested for Forcibly Filling Vermilion in Market
  • Bihar Crime News: भरी बाजार युवती के मांग में प्रेमी ने भरी मांग, पुलिस ने आशिक की थाने

  • Bihar  Food Safety Raid: फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो दुर्गंधयुक्त स्पंज और एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक जब्त
  • Bihar Food Safety Raid: फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो दुर्गंधयुक्त स्पंज और एक्सपायरी कोल्ड

  • BiharED Probe IAS Anand Kishor Seeks Time 6 Officers Under Scanner tender Scam
  • Bihar tender Scam: ED के सामने पेश नहीं हुए IAS आनंद किशोर, एक के बाद एक कई बड़े

  • Patna High Court
  • Patna High Court: बिना कानूनी आदेश के घर उजाड़ने पर सरकार को देना होगा इतने लाख रुपये

  • Bihar Road Accident: 20 फीट गहरे तालाब में समाई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी
  • Bihar Road Accident: 20 फीट गहरे तालाब में समाई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, एक की मौत, दूसरे की तलाश

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा-2023 का साक्षात्कार कार्यक्रम जारी

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) भर्ती परीक्षा-2023 के लिए विभिन्न विषयों के साक्षात्कार कार्यक्रम की घोषणा की है। उर्दू, राजनीति विज्ञान, चित्रकला, और गारमेंट प्रोडक्शन के पदों के लिए साक्षात्कार 20 जनवरी से 31 जनव

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा-202

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2023 के तहत विभिन्न विषयों के साक्षात्कार कार्यक्रम की घोषणा की है।
उर्दू विषय के पदों के लिए साक्षात्कार 20 से 29 जनवरी 2025 तक, राजनीति विज्ञान के पदों के लिए 20 से 31 जनवरी 2025 तक आयोजित किए जाएंगे। चित्रकला के पदों के लिए 30 और 31 जनवरी 2025 को साक्षात्कार होंगे, जबकि गारमेंट प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट मैनेजमेंट के पद के लिए 31 जनवरी 2025 को साक्षात्कार होगा।

महत्वपूर्ण निर्देश:

  • अभ्यर्थियों के साक्षात्कार पत्र आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।
  • जिन अभ्यर्थियों ने विस्तृत आवेदन पत्र आयोग को प्रस्तुत नहीं किए हैं, वे इसे आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं और साक्षात्कार के समय दो प्रतियों में सभी प्रमाणपत्रों की फोटो प्रतियां सहित प्रस्तुत करें।
  • साक्षात्कार कार्यक्रम डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले RPSC की वेबसाइट पर जाना होगा, फिर होमपेज पर "लेटेस्ट न्यूज" सेक्शन में उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें और साक्षात्कार कार्यक्रम डाउनलोड कर लें।

एक और महत्वपूर्ण घोषणा:
हाल ही में आयोग ने राजस्व अधिकारी और अधिशाषी अधिकारी परीक्षा के संबंध में एक अहम सूचना जारी की है। आयोग द्वारा विभागीय कर्मचारियों को आरक्षित पदों के लिए चयनित विकल्पों में संशोधन का अवसर दिया गया है। यह करेक्शन 13 से 17 जनवरी 2025 तक ऑनलाइन किया जा सकता है।