LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

पुलिस की कस्टडी में हुई युवक की मौत, पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने के मामले में किया था सरेंडर

पुलिस की कस्टडी में हुई युवक की मौत, पत्नी को दहेज के लिए प्

NALANDA : दहेज प्रताड़ना के मामले में पुलिस के सामने सरेंडर करनेवाले युवक की कस्टडी में संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि थाने में जहर खाया था या जहर खाकर थाने में सरेंडर करने पहुंचा था। हाजत में तबीयत बिगड़ने के बाद उसे इलाज के लिए पटना ले जाया गया। लेकिन, उसे बचाया नहीं जा सका। मृतक की पहचान हिलसा थाना क्षेत्र बढ़नपुरा गांव निवासी भोला ठाकुर का 30 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार उर्फ तुलसी के रूप में की गई है.

मामला हिलसा थाने से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि  दहेज प्रताड़ना के मामले में पुलिस ने नीरज के पिता को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद सोमवार को नीरज ने भी सरेंडर कर दिया था। लेकिन हाजत में ही उसकी तबीयत बिगड़ गई। चर्चा है कि उसने जहर खा लिया या पहले से ही जहर खाकर थाना पहुंचा थाय़ तबीयत बिगड़ने पर पुलिस ने उसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया. वहां से उसकी नाज़ुक हालात को देखते हुए डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।

Diarch GO

बिहार के नालंदा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां एक पुलिस हिरासत में युवक ने खुदकुशी कर ली है. जबकि पुलिस का कहना है कि तबीयत खराब था. इलाज के क्रम में पटना में मौत हुई है. मामला हिलसा थाना का है।

 घटना के संबंध में हिलसा थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने कहा कि तबीयत खराब होने पर युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, इलाज के दौरान मौत हो गई है. पुलिस मामले की जांच कर अग्रतर कार्रवाई में जुट चुकी है. शव को पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया के लिए बिहार शरीफ़ सदर अस्पताल भेजने की तैयारी चल रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का कारण स्पष्ट हो पाएगा. फिल्हाल घटना की जानकारी मृतक के परिवार वालों को भी दे दी गई है।

NSIT
Nsmch