LATEST NEWS

  • RJDs Support Base Among Upper Castes
  • सवर्णों में बढ़ रही तेजस्वी यादव की पैठ! RJD के MLC में सबसे ज्यादा भूमिहार, ब्राह्मण-राजपूत, BJP-JDU के

  • BPSC Assistant Professor Recruitment
  • BPSC ने दिया बड़ा झटका, 1711 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की भर्ती रद्द की, अभ्यर्थियों को करना होगा

  • Bihar Education News
  • Bihar Education News: वेतन घोटाले के बाद शिक्षा विभाग सख्त, DEO के पत्र से शिक्षकों में इस

  • Illegal Firecrackers in Patna
  • दिवाली से पहले पटना सिटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख के अवैध पटाखे जब्त

  • Bihar Electricity Connection New Charges Effective From November 1
  • Bihar Electricity Connection: बिहार में बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा, 1 नवंबर से उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा

पल में खत्म हो गए सालों के मधुर संबंध : छत पर पतंग गिरने से नाराज पड़ोसी ने पांच लोगों को मारा चाकू, घायलों में चार नाबालिग

पल में खत्म हो गए सालों के मधुर संबंध : छत पर पतंग गिरने से

BHAGALPUR :  कई लोग टूटे पतंग लूटने के लिए मारामारी करते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी है जो टूटी पतंग के कारण मारपीट करते हैं। यहां तक कि उन पर जानलेवा हमला तक कर देते हैं। बिहार के भागलपुर में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां सालों से बेहतर मधुर संबंध रखनेवाले दो पड़ोसियों के बीच छत पर पतंग के टूट कर गिरने के कारण विवाद हो गया। जिसमें विवाद इतना बढ़ा कि एक ही परिवार के पांच लोगों को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। जिनमें चार नाबालिग बताए जा रहे है, जिन्हे इलाज के लिए भागलपुर जेएससीएच में भर्ती कराया गया है। वहीं इस घटना के बाद से ही आरोपी फरार हो गए हैं। मामले में पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। 

घटना बरारी थाना क्षेत्र के बड़ी खंजरपुर इलाके में गुरुवार शाम की है, जब प्रदीप तांती की पतंग पड़ोसी कुणाल के घर की छत पर गिरने के बाद हुए विवाद में एक परिवार के लोगों ने दूसरे परिवार पर चाकू से हमला कर दिया। दशरथ तांती, जिनके चार बच्चे (जो 12 और 17 वर्ष की आयु के हैं) और प्रदीप तांती (20) का जेएलएनएमसीएच में इलाज चल रहा है

तांती ने बताया कि गुरुवार शाम को कुणाल तांती की छत पर पतंग गिरने के बाद हिंसा भड़क गई और सदस्यों ने उसके परिवार ने उन पर चाकू और हथौड़े से हमला किया जिसमें सभी पांच घायल हो गए। और उनमें से दो लोगों को गहरी चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें जेएलएनएमसीएच पहुंचाया जहां उनका अभी भी इलाज चल रहा है। बच्चों का इलाज कर रहे डॉक्टरों के मुताबिक दो लोगों को चाकू से गहरे घाव हुए हैं और उन्हें एक हफ्ते से ज्यादा समय तक अस्पताल में रहना होगा।

घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। लेकिन अभी तक लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है क्योंकि उनकी पहली प्राथमिकता बच्चों का इलाज कराना है. तांती ने कहा, मैं अपने सभी बच्चों की देखभाल चाहता हूं लेकिन मैं निश्चित रूप से शिकायत दर्ज करूंगा। अभी मैंने बरारी पुलिस को घटना के बारे में मौखिक रूप से सूचित कर दिया है। वहीं घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष मो. कमाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

NSIT
Nsmch