LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

सुरक्षित नहीं महिला अधिकारी ! सेक्सुअल हरासमेंट से परेशान लखीसराय ADTO, शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, अब डीएम से लगाई गुहार

सुरक्षित नहीं महिला अधिकारी ! सेक्सुअल हरासमेंट से परेशान लख

पटना. बिहार के सरकारी कार्यालयों में बड़ी संख्या में महिला अधिकारियों और कर्मियों की पोस्टिंग है. लेकिन लखीसराय की एक वरिष्ठ महिला अधिकारी अपने ही कार्यालय के एक कनिष्ठ कर्मी के अपमानजनक व्यवहार, गैर मर्यादित टिप्पणी और सेक्सुअल हरासमेंट से परेशान है. स्थिति है कि महिला अधिकारी पिछले कुछ समय से नियमित रूप से कार्यालय भी नहीं आ रही है. बताया जा रहा है कि इसके पीछे मूल कारण कार्यपालक सहायक का अमर्यादित व्यवहार है जिसके खिलाफ शिकायत के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. 

मामला लखीसराय परिवहन कार्यालय का है. परिवहन कार्यालय में अपर जिला परिवहन पदाधिकारी (ADTO) ने कार्यपालक सहायक शाहिद अनवर के खिलाफ अपमानजनक और गैर मर्यादित टिप्पणी को लेकर शिकायत की थी. इसके बाद जिला परिवहन पदाधिकारी ने कार्यपालक सहायक शाहिद अनवर से स्पष्टीकरण मांगा था. हालांकि जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा शाहिद के स्पष्टीकरण को असंतोषजनक माना गया. वहीं ADTO ने पुनः अपनी शिकायत में बताया कि शाहिद अनवर के व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया. उसने फिर से अपनी गलत दृष्टि और ओछी हरकत जारी रखी. 

Diarch GO

जिला परिवहन पदाधिकारी ने अब इसे लेकर लखीसराय जिला अधिकारी को एक पत्र लिखा है. उन्होंने बताया है कि जिला परिवहन पदाधिकारी की शिकायत पर 27 जुलाई को शाहिद अनवर से स्पष्टीकरण मांगा गया था. ADTO ने अपने पत्र में आरोप लगाया था कि कार्यपालक सहायक शाहिद अनवर ने उनको कई बार अभद्र टिप्पणी, गैर मर्यादित टिप्पणी और सेक्सुअल हरासमेंट करने का प्रयास किया. 1 अगस्त को जिलाधिकारी को लिखे पत्र में जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा है कि शाहिद अनवर का स्पष्टीकरण पर आया जवाब भी असंतोषजनक पाया गया. साथ ही महिला अधिकारी के साथ शाहिद का व्यवहार भी नहीं बदला. ऐसे में शाहिद के खिलाफ आवश्यक और उचित कार्रवाई की जाए. 

NSIT
Nsmch

हालांकि जिलाधिकारी को पत्र लिखे 13 दिन बीत चुके हैं लेकिन मंगलवार शाम तक शाहिद अनवर को लेकर कोई कार्रवाई नहीं हुई. वहीं परिवहन विभाग के सूत्रों ने बताया कि शाहिद पर आरोप लगाने वाली महिला अपर जिला परिवहन पदाधिकारी ऑफिस भी नहीं आ रही है. वहीं आरोप लगाने वाली ADTO से सम्पर्क की कोशिश की गई तो लेकिन उनसे सम्पर्क नहीं हो पाया. 

लखीसराय से कमलेश की रिपोर्ट