LATEST NEWS

Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी

Bihar News : मोकामा नगर परिषद के एक कर्मचारी पर महिला को व्हाट्सएप के जरिए आपत्तिजनक तस्वीरें भेजकर 1.50 लाख रुपये की जबरन उगाही (रंगदारी) करने का आरोप लगा है।

Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्ल
कर्मी पर ब्लैकमेलिंग का आरोप - फोटो : ANIL

PATNA : पटना के मोकामा नगर परिषद के एक कर्मचारी पर महिला को व्हाट्सऐप के माध्यम से अश्लील व आपत्तिजनक तस्वीरें भेजकर 1.50 लाख रुपये की जबरन उगाही करने का आरोप लगा है. रकम नहीं देने पर तस्वीरों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला पटना साइबर थाना में दर्ज पीड़ित द्वारा कराया गया है. पीड़िता के लिखित आवेदन आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

पीड़िता ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया है कि आरोपित कर्मचारी ने उसके मोबाइल पर आपत्तिजनक तस्वीरें भेजीं. आरोप है कि तस्वीरों को एडिट कर अश्लील रूप दिया गया है. इसके बाद तस्वीरों को सार्वजनिक नहीं करने के एवज में पीड़िता से 1.50 लाख रुपये की मांग की गयी. आवेदन के अनुसार आरोपित ने पीड़िता के परिचित व्यक्ति के मोबाइल पर भी ऐसी तस्वीरें और आपत्तिजनक फोटो पोस्ट किया. इसके बाद मैसेंजर और फोन के माध्यम से लगातार दबाव बनाया गया. रकम नहीं देने पर तस्वीरें सार्वजनिक और प्रसारित करने की धमकी दी गयी.

पीड़िता का आरोप है कि उसे और उसके परिवार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. साथ ही जान से मारने की धमकी मिलने के बाद वह डरी सहमी हुई है. उसने साइबर थाना पुलिस से मोबाइल नंबरों और भेजे गये संदेशों की जांच कर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.फिलहाल पटना साइबर थाना पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है.

पटना से अनिल की रिपोर्ट