LATEST NEWS

  • दीपावली और धनतेरस को लेकर पुलिस अलर्ट: ज्वेलरी शोरूम्स की सुरक्षा जांचने पहुंचे सदर डीएसपी, दिए सख्त निर्देश
  • दीपावली और धनतेरस को लेकर पुलिस अलर्ट: ज्वेलरी शोरूम्स की सुरक्षा जांचने पहुंचे सदर डीएसपी, दिए सख्त निर्देश

  • छठ पूजा की तैयारियों को लेकर बेतिया नगर निगम सक्रिय, महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने किया घाटों का निरीक्षण
  • छठ पूजा की तैयारियों को लेकर बेतिया नगर निगम सक्रिय, महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने किया घाटों का

  • Katihar Family Performs Pind Daan
  • Patna High Court: प्रेम विवाह से नाराज परिवार ने जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार,शादी के जोड़े

  • Patna HC Seeks Action on Encroachment Along Motihari Canal
  • Patna High Court: मोतिहारी की ऐतिहासिक नहर पर अतिक्रमण मामले में पटना हाईकोर्ट सख्त, 110 कब्जाधारियों को नोटिस

  • Bihar News:  गश्ती के दौरान पुलिस गाड़ी बिजली के पोल से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे अधिकारी और जवान
  • Bihar News: गश्ती के दौरान पुलिस गाड़ी बिजली के पोल से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे अधिकारी और

Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

सीवान में 26 मुकदमों के आरोपी और ₹10,000 के इनामी रत्नेश कुमार उर्फ रिंकू पांडेय के घर पुलिस ने दी दबिश। कई थानों की पुलिस ने घेरा मकान, संदिग्ध डायरी बरामद।

Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी- फोटो : Reporter

सीवान जिले में शराब तस्करी और कई संगीन मामलों में लंबे समय से वांछित चल रहे रत्नेश कुमार पांडेय उर्फ रिंकू पांडेय के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। जमानत रद्द (बेल टूटने) होने के बाद अदालत से जारी वारंट के आधार पर पुलिस की टीम ने उसकी गिरफ्तारी के लिए सीवान शहर के महादेवा थाना क्षेत्र स्थित शिक्षक कॉलोनी वाले मकान पर अचानक छापेमारी की। हालांकि, पुलिस टीम के पहुँचने से पहले ही आरोपी रिंकू पांडेय मौके से फरार होने में कामयाब रहा। यही नहीं इस शातिर शराब माफिया पर पुलिस पदाधिकारियों से अपनी झूठी जान पहचान और नजदीकियों की भ्रामक जानकारियां साझा करने के भी बेहद गंभीर आरोप है। 

कई थानों की पुलिस ने एक साथ दी दबिश, घर से संदिग्ध डायरी बरामद

एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत असांव थाना पुलिस ने सीवान टाउन, महादेवा, मुफस्सिल और सराय थानों की पुलिस बल के साथ मिलकर रिंकू पांडेय के पूरे मकान की घेराबंदी की। इस बड़े पुलिस बल की संयुक्त छापेमारी के दौरान मकान की सघन तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में पुलिस ने एक डायरी बरामद की है, जिसके माध्यम से उसके आपराधिक नेटवर्क, सहयोगियों तथा बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंकेज का पता लगाया जा रहा है।

NSIT
Nsmch

26 आपराधिक मामलों में दर्ज है नाम, घोषित है 10 हजार रुपये का इनाम

पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आरोपी रिंकू पांडेय का एक लंबा आपराधिक इतिहास रहा है और उस पर कुल 26 मामले दर्ज हैं। ये मामले सीवान के असांव, आंदर, मुफस्सिल, रघुनाथपुर, हुसैनगंज, मैरवा, सराय, जीबी नगर समेत देवरिया कोतवाली जैसे विभिन्न थानों से जुड़े हैं। इनमें से अधिकांश मामले बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम (शराबबंदी कानून) और आर्म्स एक्ट से संबंधित हैं। उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने उस पर 10,000 रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा है।

पुलिस ने आम लोगों से मांगी मदद, पहचान गोपनीय रखने का आश्वासन

कुख्यात शराब माफिया की गिरफ्तारी के लिए सीवान पुलिस ने आम जनता से भी सहयोग की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि यदि किसी भी नागरिक को रिंकू पांडेय की मौजूदगी या ठिकाने के बारे में कोई जानकारी मिले, तो वे तुरंत नजदीकी थाना या जिला पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर (9031832785) पर सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान और नाम पूरी तरह से गुप्त रखा जाएगा।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तेज की तलाश

वारंट निर्गत होने, ₹10 हजार का इनाम घोषित होने और घर से डायरी की बरामदगी के बाद सीवान पुलिस ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश और बढ़ा दी है। पुलिस की विशेष टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर कानूनी शिकंजे में लिया जाएगा।

सीवान से ताबिश इरशाद की रिपोर्ट