LATEST NEWS

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

बिहार में बदलने लगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में होगी जोरदार बारिश और कड़केगी बिजली, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

बिहार में बदलने लगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में होगी जोरदार

पटना- सूबा -ए- बिहार में गर्मी के तल्ख तेवर ने लोगों को परेशान कर दिया है. बिहार में भीषण गर्मी और लू के प्रकोप के बीच लोगों को अगले 24 घंटे में राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग के अनुसार  बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवा बिहार के उत्तर पूर्वी भाग में प्रवेश करेगी हल्की बारिश के साथ मेघगर्जन होंगे और धूल भरी आंधी चलने का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग के अनुसार  6 मई से 11 मई के दौरान उत्तर पूर्व बिहार के अररिया, सुपौल, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश की संभावना है. पांच-छह मई को दक्षिण पूर्व बिहार के भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में भी हल्की बारिश   के आसार हैं. इनके प्रभाव से पटना सहित दक्षिणी भागों के मौसम में बदलाव आने के साथ तापमान में आंशिक गिरावट की संभावना है. 

सूबे में पूरवा हवा बहनी शुरु हो गयी ही है.नमी युक्त हवा से एक ओर जहां लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है वहीं राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है.

वहीं बिहार के वैशाली, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सुपौल, कैमूर, औरंगाबाद, नवादा, लखीसराय, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, जमुई एवं बांका जिले में लू की संभावना को लेकर चेतावनी जारी की गई है. 

पटना सहित 17 शहरों में हीट वेव का प्रभाव बना रहा प्रदेश के किशनगंज व गया में गर्म दिन रहने की संभावना है. 

NSIT
Nsmch

 मौसम विभाग ने आज यानी रविवार  को कोसी, सीमांचल और उत्तर बिहार के कई जिलों में बारिश का अनुमान जताया है. मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से राज्यभर में अधिकतम तापमान में गिरावट हो सकती है. 

मौसम विभाग के अनुसार सुपौल, अररिया, किशनगंज, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा और पूर्णिया जिले में मौसम परिवर्तित हो सकता है.   5 मई को 14 जिलों में बूंदाबांदी की संभावना है . सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, अररिया, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में हल्ली बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

मौसम विभाग के अनुसार बक्सर, कैमूर,रोहतास, औरंगाबाद अरवल, जहानाबाद और गया जिले में अगले कुछ दिन में भीषण गर्मी से राहत मिलेगी.