LATEST NEWS

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

बंगाल में चुनाव के बीच हिंसा, कूचबिहार में पथराव, ममता के कार्यकर्ताओं पर भाजपा बूथ अध्यक्ष को पीटने का आरोप, अब तक 15 फीसदी हुआ मतदान

बंगाल में चुनाव के बीच हिंसा, कूचबिहार में पथराव, ममता के का

पश्चिम बंगाल में तीन लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग जारी है. सुबह सात बजे से ही मतदान शुरु हो गया. कूच बिहार, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी में लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. सुबह 9 बजे तक  पश्चिम बंगाल में मतदान प्रतिशत 15.09 फीसदी था. इसी बीच प. बंगाल के कई इलाकों से कुछ छिटपुट हिंसा की भी खबरे आईं. कूचबिहार के दिनहाटा में बूथ से भाजपा के पोलिंग एजेंट के अपहरण की बात कही जा रही है. तो भाजपा का आरोप है कि शुकारुरकुट्टी के कुर्शरहाट में बूथ संख्या 221 के सामने से बीजेपी  पोलिंग एजेंट विश्वनाथ पाल का तृणमूल बाइक भानी ने अपहरण कर लिया.

वहीं जलपाईगुड़ी लोकसभा क्षेत्र के डाबग्राम-फूलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र के वल्हवासा चौराहे पर बदमाशों ने भाजपा बूथ कार्यालय संख्या 86 को जला दिया. 

 बंगाल के कूचबिहार जिले के दिनहाटा इलाके में भाजपा कार्यकर्ता के घर के बाहर बम मिला है. वहीं, कूचबिहार में ही चांदमारी इलाके में बीजेपी के बूथ अध्यक्ष लाब सरकार के साथ मारपीट हुई है. बीजेपी नेता के सिर में चोट आई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हमले का आरोप टीएमसी पर लगाया गया है. तो कूचबिहार के भेटागुरी ब्लॉक में टीएमसी ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर  मारपीट का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके ब्लॉक अध्यक्ष के साथ मारपीट की गई है. घायल टीएमसी ब्लॉक प्रमुख का इलाज अस्पताल में चल रहा है.