LATEST NEWS

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

सावन का अंतिम सोमवारी कल, पूर्णिमा पर जरुर करें भगवान शिव की यह आराधना, पूरे वर्ष बरसेगा धन-धान्य...

सावन का अंतिम सोमवारी कल, पूर्णिमा पर जरुर करें भगवान शिव की

DESK: सावन का अंतिम सोमवारी कल है। ऐसे में सावन के आखिरी दिन कई शुभ योग बन रहे हैं। जिससे सावन के आखिरी दिन महादेव की विधिवत्त पूजा पाठ करने से पूरे वर्ष घर में धन धान्य बरसेगा। बता दें कि इस बार सावन की शुरूआत भी सोमवार से हुआ था।वहीं समापन भी सोमवार के दिन ही हो रहा है। सावन के अंतिम सोमवारी को शोभन योग सहित कई शुभ योग एक साथ बन रहे हैं। ऐसे में महादेव की पूजा पाठ करने से अनंत फल की प्राप्ति होगी।

दरअसल, सावन का अंतिम सोमवार 19 अगस्त को है। इस दिन रक्षाबंधन और शोभन योग रहेगा। साथ ही इस दिन श्रवण नक्षत्र और धनिष्ठा भी बना रहेगा। इसके अलावा चंद्रमा और शनि की कुंभ राशि में युति होने से गजकेसरी राजयोग भी बनेगा। वहीं, इस दिन चंद्रमा और गुरु एक दूसरे से केंद्र भाव में होंगे। इसी के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग भी रहने वाला है। रवि योग सुबह 8 बजकर 10 मिनट से आरंभ होगा। सावन के अंतिम सोमवार पर 5 शुभ योग के साथ राजयोग का ये संयोग बहुत ही शुभ फल देने वाला साबित होगा।

इस दिन आप जो भी उपाय करेंगे वह आपको शुभ परिणाम देने वाले हैं। इसलिए इस दिन आप जो भी उपाय करेंगे उनका आपको कई गुना अधिक फल मिलेगा। सावन के अंतिम सोमवार पर भगवान शिव को राखी जरूर अर्पित करें। दरअसल, इस दिन रक्षाबंधन भी हैं। तो आप ऐसे में रक्षाबंधन के पर्व की शुरुआत भगवान शिव को राखी अर्पित करने से करें। साथ भी भगवान कृष्ण को भी राखी अर्पित करें

सावन के अंतिम सोमवारी को भगवान शिव के शिवलिंग पर बेलपत्र चंदन लगाकार महादेव को अर्पित करें। वहीं इस दिन अगर बेलपत्र के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं, इससे आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। वहीं जिन युवा-युवतियों की विवाह में बाधा आ रही हो तो सावन के अंतिम सोमवारी को भगवान शिव को पंचामृत से अभिषेक जरुर करें और शिवलिंग पर 5 नारियल जरुर चढ़ाएं। जिससे सारी बाधाएं दूर होगी।   

NSIT
Nsmch