LATEST NEWS

  • पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी: 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, दिए कई अहम निर्देश
  • पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी: 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, दिए कई अहम

  • 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के माध्यम से भागलपुर में 2 नवंबर को भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन करेंगे शिरकत
  • 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के माध्यम से भागलपुर में 2 नवंबर को भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय

  • पटना के व्यस्त बोरिंग रोड चौराहे पर डिजिटल स्क्रीन में लगी आग, दमकल की 4-5 गाड़ियों ने पाया काबू
  • पटना के व्यस्त बोरिंग रोड चौराहे पर डिजिटल स्क्रीन में लगी आग, दमकल की 4-5 गाड़ियों ने पाया

  • राजस्व संग्रहण में फिसड्डी 10 से अधिक DTO पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत का कड़ा एक्शन : शो-कॉज जारी, त्योहारों को लेकर दिए कई अहम निर्देश
  • राजस्व संग्रहण में फिसड्डी 10 से अधिक DTO पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत का कड़ा एक्शन : शो-कॉज

  • सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई : देसी कट्टे के साथ एक बदमाश गिरफ्तार, लूटकांड के तीन अन्य आरोपी को भी दबोचा
  • सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई : देसी कट्टे के साथ एक बदमाश गिरफ्तार, लूटकांड के तीन अन्य आरोपी

बिहार में दो दिन तक चिलचिलाती गर्मी से मिलेगी राहत, 15 अप्रैल तक कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट, जान लीजिए अपने जिले का हाल-ए- मौसम

बिहार में दो दिन तक चिलचिलाती गर्मी से मिलेगी राहत, 15 अप्रै

पटना- बिहार में मौसम ने करवट ले लिया है. शनिवार को प्रचंड गर्मी ने लोगों को भुलसाया तो मौसम विभाग ने अनुसार गर्मी से लोगों को रविवार और सोमवार को कुछ राहत मिलेगी. मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी और अरब सागर की ओर से नमी वाली हवाएं आ रही हैं. इसका असर बिहार के दक्षिण इलाकों पर पड़ेगा और अगले दो दिनों तक पटना सहित कई जिलों में अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना नहीं है. 

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार के बाद अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी. वहीं बिहार के दक्षिणी जिलों में हल्की बारिश का अनुमान है. गया के मौसम में भी परिवर्तन होगा. मौसम विभाग के अनुसार 17 अप्रैल को गया में  बारिश की संभावना है. शनिवार को कड़ी धूप से लोगों को बेहद परेशानी हुई. दोपहर में सड़कों पर चलना कठिन हो रहा था. गर्म हवाएं लोगों को झुलसा रही हैं. 

पटना में रविवार की सुबह बादलों और ठंड़ी हवा ने  मौसम को सुहाना बना दिया. आसमान में घने बादल के छाने से लोगों को गर्मी से निजात मिलेगी. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को उत्तर बिहार के कुछ जिलों में गरज वाले बादल के साथ हल्की बारिश की संभावना है. इस दौरान कहीं-कही तेज हवा के साथ ओला गिरने की भी आशंका है. मौसम विभाग के अनुसार 13 अप्रैल को चार जिलों में और 14 अप्रैल को आठ जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार 14 और 15 अप्रैल को बिहार के 13 जिलों में तापमान का पारा चढ़ेगा. 

वहीं विभाग के अनुसार सूबे अधिकाश में मौसम शुष्क बना रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार शनिवार यानी आज प्रदेश के कुछ  जिलों में बारिश, मेघगर्जन के साथ तेज हवा चलने की संभावना है. वहीं आने वाले पांच दिनों के दौरान दिन के तापमान में दो डिग्री से. से  चार डिग्री से. तक की बढ़ोत्तरी हो सकती है. 14 अप्रैल को गया, नवादा भोजपुर, बक्सर, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद और अरवल में बारिश हो सकती है. 

NSIT
Nsmch

वहीं मौसम विभाग के अनुसार 14 और 15 अप्रैल को गया, जहानाबाद, सीवान, छपरा , अरवल, नालंदा, नवादा, औरंगाबाद,  शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर में गर्म गवा के साथ तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है.