LATEST NEWS

  • Illegal Firecrackers in Patna
  • दिवाली से पहले पटना सिटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख के अवैध पटाखे जब्त

  • Bihar Electricity Connection New Charges Effective From November 1
  • Bihar Electricity Connection: बिहार में बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा, 1 नवंबर से उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा

  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर

  • LPG Gas Rules 2026
  • LPG Gas Rules 2026: 1 नवंबर से बदलेंगे गैस सिलेंडर के नियम, सिलेंडर बुकिंग से सब्सिडी तक जानें

  • November Bank Holidays 2026
  • November Bank Holidays 2026: नवंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक,बैंक जाने से पहले देख लें छुट्टियों की

प्रेमिका से मिलने आए युवक को घरवालों ने पकड़ लिया, लाठी - डंडे से पीटकर कर दी हत्या

प्रेमिका से मिलने आए युवक को घरवालों ने पकड़ लिया, लाठी - डं

SIWAN : खबर सीवान से है, जहां प्रेम प्रंसग में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। बताया गया कि गुरुवार देर रात युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। इसी दौरान युवती के घरवालों ने उसे देख लिया। जिसके बाद उसे पकड़कर लाठी - डंडे से इतना मारा कि उसकी मौत हो गई। सुबह घटना सामने आने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिाछ

जानकारी के मुताबिक यह वारदात आंदर थाना इलाके के भंवराजपुर गांव में गुरुवार देर रात हुई। मृतक की पहचान आंदर थाने के संजलपुर गांव निवासी वीरेंद्र बैठा के 21 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार के रूप में हुई है। पीड़ित परिवार ने बताया कि मनीष भंवराजपुर गांव की एक युवती से प्रेम करता था। युवती ने फोन करके मिलने के लिए उसे अपने घर बुलाया। जहां प्रेमिका के परिजन ने मनीष को पकड़ लिया और चोर-चोर हल्ला मचाया। 

मनीष किसी तरह वहां से छूटकर भागा। फिर दौड़ाकर प्रेमिका के परिजनों ने उसे पकड़ा और घसीटते हुए अपने घर ले गए। वहां लाठी - डंडे से उसकी जमकर पिटाई की गई। इससे युवक की हालत गंभीर हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन ने मनीष को गंभीर हालत में गांव लाए। जहां उसने दम तोड़ दिया। 

हाथ पैर बांधकर की पिटाई

परिजन का आरोप है कि जब वह घटनास्थल पर पहुंचे तो मनीष के हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे। उसकी सांसें धीरे-धीरे चल रही थीं। फिर उसे वहां से उठाकर घर लाया गया। हालांकि, पुलिस ने अभी कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है। परिजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेजा। 

NSIT
Nsmch

परिजनों पर टूटा पहाड़

इस वारदात के बाद परिजन में कोहराम मच गया है। मृतक की मां अपने बेटे को बार-बार याद करके बेहोश हो जा रही है। थानाध्यक्ष पंकज ठाकुर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। परिवार वालों से इस मामले में जानकारी ले रही है।