LATEST NEWS

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

बिहार में बदलने लगी फिजा, गर्मी से जल्दी ही मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट किया जारी

बिहार में बदलने लगी फिजा, गर्मी से जल्दी ही मिलेगी  राहत,  म

पटना- बिहार में त्राहिमाम कराने वाली गर्मी के बीच मौसम का मिजाज बदलना शुरु हो गया है. मौसम विभाग ने  मॉनसून की आहट के साथ ही जून महीने में पहली बार बुधवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.  मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी कर सुपौल, अररिया और किशनगंज जिले में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. 

पटना में बुधवार की सुबह से हीं बादल छाए हुए हैं. इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है. वहीं मौसम विभाग के अनुसार सूबे के  उत्तर एवं दक्षिण-पूर्व भाग के जिलों में एक-दो स्थानों पर तेज हवा और गरज-तड़क के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. दूसरी ओर दक्षिण बिहार में कई स्थानों में हॉट डे का येलो अलर्ट जारी हुआ है. मौसम विभाग ने दक्षिण-पश्चिम बिहार के दो जिलों के लिए  लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मॉनसून किशनगंज और पूर्णिया के रास्ते बिहार में प्रवेश करेगा.  जिससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है. 

पटना में दिन का पारा चढ़ा, 17 शहरों का तापमान 40 के पार

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को पटना के अधिकतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस के बढ़ोतरी हुई. पटना का अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. जो सामान्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस अधिक था. वहीं पटना सहित प्रदेश के 17 शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा. लेकिन मंगलवार को 23 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट और 12 में बढ़ोतरी हुई.

मौसम विभाग के अनुसार पटना, गया, डेहरी, गोपालगंज, बांका, बिक्रमगंज मंगलवार को हीटवेव की चपेट में रहा. वहीं छपरा, शेखपुरा, जमुई, बक्सर, भोजपुर, वैशाली, औरंगाबाद, नवादा, राजगीर, जीरादेई, अरवल भी भीषण गर्मी की चपेट में रहा. मौसम विभाग के अनुसार 19 जून से मानसून प्रवेश करेगा और 21 जून तक झमाझम बारिश होगी.

NSIT
Nsmch