LATEST NEWS

  • Nawada
  • दिवाली से पहले उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिहार-झारखंड सीमा पर पानी के बीच लाई जा रही

  •  Nishant
  • निशांत का MLC चुनाव में 3 सीटों पर जदयू की हार के बाद बड़ा ऐलान, यूपी विधानसभा

  • AAP Candidates for Punjab Assembly Elections
  • पंजाब चुनाव के लिए AAP के 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, भगवंत मान धुरी से लड़ेंगे

  • Neeraj Kumar
  • 'ललन सिंह के मामले को देख रहा जदयू शीर्ष नेतृत्व', नीरज कुमार का ऐलान- 5 नवंबर को हो

  •  ISRO Space Gallery
  • Bihar ISRO Space Gallery: मिथिला में अंतरिक्ष विज्ञान की नई उड़ान, दरभंगा तारामंडल में बनेगी ISRO की स्पेस

खलिस्तान समर्थक थे अयोध्या में कल पकड़े गए संदिग्ध, बड़ी वारदात को लेकर कर रहे थे रेकी, यूपी एटीएस ने जारी की तस्वीरें

खलिस्तान समर्थक थे अयोध्या में कल पकड़े गए संदिग्ध, बड़ी वार

LUCKNOW : अयोध्या में कल पकड़े गए संदिग्धों को लेकर यूपी एटीएस ने गैंगस्टर सहित दो उसके साथियों को किया है। गिरफ्तार गैंगस्टरों को लेकर बताया जा रहा है कि यह खालिस्तानी समर्थक थे और अयोध्या में बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे से रेकी का काम कर रहे थे। यूपी एटीएस ने तीनों की तस्वीरें भी जारी की है, साथ ही उनकी पहचान भी बताई है। 

यूपी एटीएस के मुताबिक गिरफ्तार गैंगस्टरों में मध्यप्रदेश और राजस्थान का गैंगस्टर शंकरलाल दुसाद और उसके साथी अजीत कुमार शर्मा और प्रदीप पुनिया शामिल हैं। यह सभी बड़ी घटना के इरादे से अयोध्या में जुटे थे। जिन्हें अयोध्या में त्रिमूर्ति होटल के पास से गिरफ्तार किया गया है।  यह सभी सफेद रंग की स्कॉर्पियो में थे सवार। पकड़े न जाए इसलिए श्रीराम का झंडा था लगाया। 

खालिस्तान समर्थक है शंकरलाल

शंकरलाल दुसाद  खालिस्तानी समर्थक गैंगस्टर सुखबिंदर गिल उर्फ सुक्खा गैंग का करीबी है । व्हाट्सएप कॉल से होती थी दोनो की बात। बताया जा रहा है कि सुक्खा ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ दुसाद को किया था तैयार।उसके और खालिस्तानी समर्थकों की हत्या के लिए लॉरेंस बिश्नोई को जिम्मेदार बताया था।

बता दें कि 2023 सितंबर में कनाडा में सुखबिंदर की हत्या  हुई थी  गैंगस्टर राजू ठेहट के मारे जाने के बाद उसके गैंग को  दुसाद ही संचालित कर रहा था। विदेश में बैठे खालिस्तानी समर्थक हरमिंदर सिंह ने दुसाद को निर्देश दिया था कि अयोध्या के तमाम संवेदनशील स्थलों की रेकी कर उसके नक्शे उसे भेजो। जिसके बाद किसी घटना को अंजाम देना था , जिसके लिए सामग्री भी उपलब्ध कराने के  निर्देश थे।

NSIT
Nsmch

प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस एसएफजे के मुखिया गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अपना मेंबर बता इनके सपोर्ट में एक आडियो किया था वायरल। जिसकी जांच भी कर रही एटीएस। फेंक id, फर्जी सिमकार्ड, स्कॉर्पियो  बरामद। एटीएस मुख्यालय में किया गया सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।