LATEST NEWS

  • Bihar to Train 1 25 Lakh Teachers in School Disaster Management
  • Bihar Education News: बिहार के स्कूलों को सुरक्षित बनाने की तैयारी, 1.25 लाख शिक्षकों को मिलेगा ये विशेष

  • Nalanda Police Arrest
  • Bihar Crime: रक्तरंजित साजिश का पर्दाफाश, अंधकार की आगोश में रची जा रही थी बड़े कत्लेआम की योजना,

  • Samastipur Young Woman Found Dead Murder Suspected
  • Bihar Crime: बिहार में अर्धनग्न हालत में युवती का शव मिलने से सनसनी, सिर कुचलकर हत्या की आशंका

  • Patna Food Safety Raid:पटना में बिरयानी और होटल कारोबारियों पर खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन, कई किचन बंद, कहीं बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध मिला
  • Patna Food Safety Raid:पटना में बिरयानी और होटल कारोबारियों पर खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन, कई किचन बंद,

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में चक्रवात अर्नब का असर जारी, 13 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात

बंद होनेवाला है टीवी पर डेढ़ दशक चल रहा सीरियल यह रिश्ता क्या कहलाता है! चैनल और मेकर्स जल्द ले सकते हैं बड़ा फैसला

बंद होनेवाला है टीवी पर डेढ़ दशक चल रहा सीरियल यह रिश्ता क्य

DESK : स्टार प्लस का 14 सालों से  दर्शकों को 'ये रिश्ता क्या कहलाता है'  एंटरटेन कर रहा है। इस दौरान सीरियल में चार पीढ़ियों की कहानी दिखाई गई। लेकिन अब लगता है इस लगभग डेढ़ दशक से चल रहे सीरियल के बंद होने की चर्चा शुरू हो गई है। अटकलें तेज हैं कि सुपरहिट शो अब लोगों को बोर कर रहा है. कम टीआरपी की वजह से चैनल ने शो को बंद करने का नोटिस दिया है। हालांकि सीरियल के कलाकारों ने फिलहाल ऐसी किसी बात से इनकार किया है।

लीप आने के बाद घट गई पॉप्युलैरिटी

दरअसल, ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीप आने के बाद इस शो की पॉप्युलैरिटी घट गई है। दर्शक नई कास्ट से कनेक्ट नहीं कर पा रहे। खबरें यहां तक आ चुकी हैं कि चैनल ने गिरती टीआरपी को देखते हुए शो को नोटिस भी दिया है। सोशल मीडिया पर मिल रही नफरत से शो की कास्ट परेशान है। शहजादा धामी दर्शकों के फीडबैक पर अपनी निराशा जाहिर कर चुके हैं। लीड एक्ट्रेस समृद्धि शुक्ला पहले भी इस पर बोल चुकी हैं, अब उन्होंने फिर से वही बात दोहराई है। 

नई कहानी दर्शकों को नहीं आ रही पसंद

ये रिश्ता क्या कहलाता में शो में प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा ने दर्शकों के दिल में खास जगह बना रखी है। शो के व्यूअर्स उनकी जगह पर किसी को देख ही नहीं पा रहे। सिर्फ नई कास्ट ही नहीं बल्कि ट्रैक को लेकर भी दर्शक खुश नहीं हैं। लोग पहले ही एपिसोड से इसकी तुलना गुम है किसी के प्यार में सीरियल से कर रहे हैं।

 सीरियल की टीआरपी लगातार गिर रही है, इसको लेकर चर्चा हैं कि शो बंद हो जाएगा। चर्चा है कि चैनल ने मेकर्स को बोला है कि टीआरपी ठीक न हुई तो शो बंद करना पड़ेगा। अब समृद्धि शुक्ला यानी अभिरा ने इंडिया फोरम को इस पर जवाब दिया है। समृद्धि ने बताया कि सोशल मीडिया पर यह सवाल करके उन्हें भी टैग किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उनके पास ऑफिशियली ऐसी कोई सूचना नहीं है। समृद्धि बोलती हैं, जब तक आपके पास कोई ऑफिशियल नोटिस न हो, मुझे लगता है कि हम इसे अफवाह ही कहेंगे। मुझे नहीं लगता कि ऐसा हो रहा है। 

NSIT
Nsmch

समृद्धि ने कहा कि सोशल मीडिया पर बहुत सी गलत सूचनाएं सर्कुलेट होती रहती हैं। यह भी उनमें से ही एक है। इससे पहले शहजादा ने भी दर्शकों से रिक्वेस्ट की थी कि उन्हें प्रणाली, हर्षद जैसा प्यार नहीं दे पा रहे तो कम से कम नफरत न दें। पूरी टीम बहुत मेहनत से काम कर रही है।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा को लेकर भी ऐसी चर्चा

कुछ दिन पहले सब टीवी पर डेढ़ दशक से चल रहे शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा को लेकर भी ऐसी चर्चा हो रही थी कि सीरियल बंद होनेवाला है। सोशल मीडिया पर शो के बंद होने का ट्रेंड भी चला था। इस सीरियल को लेकर भी कहा जा रहा था कि कई कलाकारों के बाहर होने के बाद शो अब बोरिंग हो गया है। लोग नए एपिसोड की जगह पुराने एपिसोड को ही देखना पसंद कर रहे हैं। हालांकि शो  के प्रोड्यूसर असित मोदी ने शो के बंद होने की बात से इनकार किया है।