LATEST NEWS

  • BPSC Assistant Professor Recruitment
  • BPSC ने दिया बड़ा झटका, 1711 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की भर्ती रद्द की, अभ्यर्थियों को करना होगा

  • Bihar Education News
  • Bihar Education News: वेतन घोटाले के बाद शिक्षा विभाग सख्त, DEO के पत्र से शिक्षकों में इस

  • Illegal Firecrackers in Patna
  • दिवाली से पहले पटना सिटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख के अवैध पटाखे जब्त

  • Bihar Electricity Connection New Charges Effective From November 1
  • Bihar Electricity Connection: बिहार में बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा, 1 नवंबर से उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा

  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर

शिक्षक पत्नी के साथ बाइक से जा रहे मिडिल स्कूल के प्रभारी हेडमास्टर को बेकाबू ट्रक ने रौंदा, हादसे में पति की मौत, लोगों ने किया हंगामा

शिक्षक पत्नी के साथ बाइक से जा रहे मिडिल स्कूल के प्रभारी हे

AURANGABAD : औरंगाबाद में आए दिन सड़क हादसे में लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। लेकिन इसके बाद भी तेज रफ्तार पर रोक नहीं लग पा रही है। गुरुवार को भी तेज रफ्तार ट्रक के कारण माध्यमिक स्कूल के प्रभारी हेडमास्टर को अपनी जान गंवानी पड़ गई। वहीं उनके साथ शिक्षक पत्नी भी हादसे में गंभीर रूप से चोटिल हो गई। जिन्हें नाजुक स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

 घटना नगर थाना क्षेत्र के रामाबांध के समीप एनएच 139 पर हुआ है। बताया गया कि देव प्रखंड के मध्य विद्यालय पवई में प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत अजीत कुमार सिंह पत्नी के संग बाइक पर अपनी लेन से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से विपरित दिशा से आ रही ट्रक ने उन्हे कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गईं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं चालक भागने में सफल रहा। 

स्कूल जा रहे दे दोनों

लोगों ने बताया कि दोनों बाइक से स्कूल जा रहे थे। हालांकि ठंड के कारण स्कूलों में पढ़ाई बंद है। लेकिन शिक्षा विभाग और डीएम के आदेश के अनुसार शिक्षकों को समय पर विद्यालय जाना है। 

सांसद भी पहुंचे अस्पताल

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक को पकड़ लिया और मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर विरोध प्रदर्शन करने लगे। सड़क जाम से यातायत काफी देर तक प्रभावित रही। घटना की सूचना पर नगर और मुफस्सिल थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया।स्थानीय लोगों ने बताया कि जहां पर घटना हुई है यह क्षेत्र डेंजर जोन बन गया है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह सदर अस्पताल पहुंचे और घायल शिक्षिका को देखा।

NSIT
Nsmch