LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

तेजस्वी यादव इस दिन जाएंगे सिवान, हिना शहाब से करेंगे मुलाकात, तबीयत खराब

तेजस्वी यादव इस दिन जाएंगे सिवान, हिना शहाब से करेंगे मुलाका

SIWAN: मरहूम मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम है. कहा जा रहा हिना शहाब और उनके बेटे ओसामा जल्द ही आरजेडी का दामन थाम सकते हैं. इस बीच खबर ये है कि हिना शहाब की तबीयत खराब हो गई है. फिलहाल वो अपने किसी भी सर्मथक से मुलाकात नहीं कर रही है. 

सूत्रों की मानें तो, हिना शहाब की तबीयत जैसे ही ठीक होगी. उसके बाद वो अपने समर्थकों से रायशुमारी करेंगी. उसके बाद ही फाइनल फैसला लिया जाएगा कि आरजेडी ज्वाइन करना है या नहीं. उनके समर्थकों के बीच उड़ती-उड़ती खबर ये भी पहुंच रही है कि तेजस्वी यादव आगामी 25 अगस्त को सिवान आएंगे और हिना शहाब से मुलाकात करेंगे.

Diarch GO

गौरतलब है कि हिना शहाब बीते दिनों पटना के पारस अस्पताल में एडमिट थी. इस दौरान लालू प्रसाद यादव ने हिना शहाब को फोन किया और हालचाल जाना था. फिर बाद में जब हिना शहाब अस्पताल से डिस्चार्ज हुई तब उनकी मुलाकात लालू यादव और तेजस्वी यादव से आरजेडी एमएलसी विनोद जायसवाल के घर पर हुई थी. इस दौरान हिना शहाब  की तरफ से लालू यादव के सामने कुल 4 शर्त रखी थी. 

ताबिश इरशाद की रिपोर्ट