बक्सर के चौसा रेलवे स्टेशन पर सिकन्दराबाद-दानापुर सुपरफास्ट पर पथराव, कई यात्री चोटिल, रेलवे अधिकारियों में मचा हड़कंप, केस दर्ज

बक्सर के चौसा रेलवे स्टेशन पर सिकन्दराबाद-दानापुर सुपरफास्ट

बक्सर- जिले के चौसा रेलवे स्टेशन पर सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन पर कुछ असामाजिक तत्वों ने चलती ट्रेन पर पथराव किया, जिसमें कई यात्री चोटिल हो गए हैं. पथराव से एसी बोगियों के शीशे टूट गए.ट्रेन में सवार कई यात्री घायल हो गए.पथराव होने से चलती ट्रेन में अफरातफरी मच गई.घटना से ट्रेन में सवार यात्री सहम गए.

गुरुवार देर शाम मेमू ट्रेन को चौसा स्टेशन पर रोककर सिकंदराबाद दानापुर एक्सप्रेस को गुजारा जा रहा था. इसे लेकर पैसेंजर ट्रेन के आक्रोशित यात्रियों ने एक्सप्रेस ट्रेन पर ताबड़तोड़ पथराव शुरू कर दिया.  घटना में आधा दर्जन यात्री घायल हो गए हैं. वहीं रेलवे ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं. 

Diarch GO

विडंबना ये कि यात्री का सिर फटने के बाद भी ट्रेन में फस्ट एड की कोई व्यवस्था न होने से उसका उपचार न हो सका. ट्रेन से सफर कर रहे  यात्री इम्तियाज आलम का पथराव में सिर फट गया है. यात्री का कहना था कि सिर में चोट लगने के बाद उसने कोच अटेंडेंट व अन्य लोगों से प्राथमिक इलाज के इंतजाम की बात कही लेकिन चौसा से पटना के बीच कहीं भी इलाज नहीं हुआ.

यात्रियों के अनुसार  जब ट्रेन मध्यम गति से चौसा स्टेशन से गुजर रही थी. कई यात्री बोगी के दरवाजे के पास भी सफर कर रहे थे. अचानक असामाजिक तत्वों ने ट्रेन की एसी बोगी, बी टू , बी थ्री, बी फोर, बी फाइव पर पथराव शुरू कर दिया. 

NSIT
Nsmch

ट्रेन पर अचानक हुए पथराव की जानकारी मिलते ही रेलवे में हड़कंप मच गया. वहीं दानापुर रेल मंडल के डीआरएम जयंत कुमार चौधरी ने कहा कि सिकंदराबाद दानापुर एक्सप्रेस पर पथराव की सूचना मिली है. चौसा में एक पैसेंजर ट्रेन को रोककर इसे पास कराया जा रहा था. उसी वक्त कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव किया. एक यात्री के चोटिल होने की सूचना है. घटना की जांच की जा रही है.

बहरहाल घटना की सूचना के बाद दानपुर से लेकर बक्सर तक हड़कम्प मच गया. आननफानन में अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.