Bihar News : मुजफ्फरपुर में मध्याह्न भोजन में मिली छिपकली, 39 बच्चे अस्पताल में हुए भर्ती, प्रधानाध्यापक की तत्परता से टला हादसा

Bihar News : मुजफ्फरपुर भोजन में छिपकली मिलने से स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया। हालांकि प्रधानाध्यापक की सूझबूझ व त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

Bihar News : मुजफ्फरपुर में मध्याह्न भोजन में मिली छिपकली, 3
टला हादसा - फोटो : SOCIAL MEDIA

MUZAFFARPUR : जिले के साहेबगंज प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय 'पीपरा असली बिंदा साह का टोला' में मध्याह्न भोजन परोसने के दौरान खाने में छिपकली मिलने से हड़कंप मच गया। हालांकि, स्कूल प्रशासन की त्वरित कार्रवाई और सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया। मामले की आधिकारिक जांच रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त 2026 को दोपहर लगभग 12:30 बजे जब बच्चों को खाना परोसा जा रहा था, तभी भोजन में छिपकली नजर आई। 

बच्चों की चिकित्सीय जांच

प्रधानाध्यापक राम ईश्वर कुमार ने तुरंत भोजन परोसने पर रोक लगाते हुए खाना फेंकवा दिया। घटना के बाद घबराए परिजनों और स्कूल प्रशासन द्वारा एंबुलेंस से 39 बच्चों को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ.जीके. गौतम की देखरेख में बच्चों की गहन चिकित्सकीय जांच की गई।

Diarch GO

जांच में सभी बच्चे सुरक्षित, फूड पॉइजनिंग की समस्या नहीं

जांच में किसी भी बच्चे में फूड पॉइजनिंग के लक्षण नहीं पाये गये। अस्पताल में तैनात डॉक्टरों की टीहम ने बच्चों को तुरंत ओआरएस (ORS) का घोल पिलाया। शाम 5:00 बजे तक सभी बच्चों को पूरी तरह स्वस्थ और सुरक्षित पाकर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जिला कार्यक्रम प्रबंधक (PM पोषण योजना) द्वारा सौंपे गए जांच प्रतिवेदन में बताया गया है कि यह खाना स्वयंसेवी संस्था 'नव प्रयास' द्वारा आपूर्ति किया गया था। 

विभाग गंभीर

विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय रसोईघर और आपूर्ति श्रृंखला की जांच शुरू कर दी है। साथ ही, भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए खाना पैक करने से पूर्व बर्तनों की साफ-सफाई के कड़े निर्देश दिए गए हैं।

NSIT
Nsmch